फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs China Hockey Final Live Score: Asian Games 2026 Finals IND vs China Hockey Match Today Result

IND vs China Hockey Live Score: फाइनल शुरू होने में क्यों हो रही देरी? भारत की नजरें स्वर्ण और ओलंपिक टिकट पर

Fri, 02 Oct 2026 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

India vs China Asian Games Hockey Final Live Score Updates: भारतीय महिला हॉकी टीम का गत चैंपियन चीन से सामना होना है। भारत के पास स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस 2028 का टिकट हासिल करने का मौका है। 

विज्ञापन
India vs China Hockey Final Live Score: Asian Games 2026 Finals IND vs China Hockey Match Today Result
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला होना है। भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरी है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार महिला हॉकी में गोल्ड जीता है और अब उसके पास 44 साल का इंतजार खत्म करने के मौका है। ये मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होना था, लेकिन इसे रिशेड्यूल किया गया। अब ये मुकाबला 4:15 बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


किस कारण मैच शुरू होने में हुई देरी
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स में महिला हॉकी का फाइनल 45 मिनट विलंब से शुरू होगा क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा था हालांकि इसका टीम बसों से कोई सरोकार नहीं था। इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन ये 4:15 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


44 साल से नहीं जीता है गोल्ड 
भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था जब महिला हॉकी को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा लेकिन क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और चीन के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 11 भारत ने जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे।

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
बिच्छु देवी खारीमबम (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, निक्की प्रधान, दीपिका, लालरेमसियामी, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सुनेलिता टोपो।
सब्स्टीट्यूट: शिल्पी दास, सविता (गोलकीपर), इशिका, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडासो, पिसल लाथांलुआंगी, बलजीत कौर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed