परवीन ने जीता स्वर्ण: कांटे की टक्कर में दो राउंड के बाद स्कोर था बराबर, फिर भारतीय बॉक्सर ने इस तरह पलटी बाजी
परवीन ने महिला 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता। मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन जीत के बाद चेन ने परवीन को गले लगाया और गोदी में उठाकर जश्न मनाया। यह भारत का 13वां स्वर्ण और कुल 73वां पदक है।
विस्तार
एशियाई खेलों में भारत की महिला मुक्केबाज परवीन ने महिला 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में चीन ताइपे की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता चेन निएन-चिन को स्प्लिट डिसीजन से 3-2 से हराया। इस कड़े मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबला इतना करीबी रहा कि दो राउंड के बाद स्कोर बराबर था। आखिरी राउंड में पांच में से तीन जजों ने परवीन के पक्ष में स्कोर दिया, जबकि दो जजों ने चेन को बढ़त दी। ऐसे में आधिकारिक फैसला परवीन के पक्ष में रहा और उन्होंने एशियाई खेलों का स्वर्ण अपने नाम कर लिया।
किस तरह हुआ मुकाबला?
- पहले राउंड में सभी जजों ने परवीन को बढ़त दी। दोनों मुक्केबाजों ने शुरुआत सतर्क अंदाज में की थी, लेकिन रेफरी की चेतावनी के बाद परवीन ने आक्रामकता बढ़ाई। उन्होंने दूरी कम करते हुए सीधे जैब लगाए, जबकि चेन ने गार्ड नीचे रखकर काउंटर पंच से जवाब देने की कोशिश की।
- दूसरे राउंड में भी परवीन ने बेहतर प्रदर्शन किया। पांचों जजों ने यह राउंड हालांकि, चीनी ताइपे की मुक्केबाज के नाम किया। इससे चेन ने वापसी की मुकाबले में अपनी स्थिति बराबरी की कर ली। आखिरी तीन मिनट इस मैच का फैसला करने वाला था।
- तीसरे राउंड में हालांकि तस्वीर बदलती दिखी। दोनों मुक्केबाज कई बार क्लिंच में गईं और उससे निकलने के दौरान कुछ पंच भी लगाए। राउंड आगे बढ़ने के साथ चेन ने परवीन को पीछे धकेलना शुरू किया। परवीन ने दूरी बनाए रखी और खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने जैब और क्रॉस का बेहतरीन इस्तेमाल किया।
- इस तरह पहले राउंड में सभी जजों ने परवीन को 10-9 से बढ़त दी। दूसरे राउंड में चेन ने सभी जजों के कार्ड पर 10-9 से वापसी की। तीसरे राउंड में दो जजों ने परवीन को और तीन ने चेन को बेहतर माना। अंततः तीन जजों के स्कोरकार्ड पर बढ़त के साथ परवीन ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।
स्कोर में भी दिखी कांटे की टक्कर
पांचों जजों के स्कोर ने मुकाबले की करीबी तस्वीर साफ कर दी। जज-1 और जज-4 ने चेन को 29-28 से विजेता माना, जबकि जज-2, जज-3 और जज-5 ने परवीन को 29-28 से आगे रखा। इस तरह फैसला 3-2 से परवीन के पक्ष में गया।
फाइनल का स्कोरकार्ड
| जज | पहला राउंड | दूसरा राउंड | तीसरा राउंड | कुल स्कोर |
|---|---|---|---|---|
| जज 1 | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 29 - 28 परवीन |
| जज 2 | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 28 - 29 परवीन |
| जज 3 | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 28 - 29 परवीन |
| जज 4 | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 29 - 28 परवीन |
| जज 5 | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 10 - 9 परवीन | चेन 9 - 10 परवीन | चेन 28 - 29 परवीन |
मुकाबला खत्म होने के बाद का दृश्य भी खास रहा। चेन निएन-चिन ने परवीन को गले लगाया और फिर उन्हें गोदी में उठाकर जश्न मनाया। वह परवीन की जीत पर खुश नजर आईं। रिंग के अंदर स्वर्ण के लिए कड़ी टक्कर देने वाली दोनों मुक्केबाजों के बीच मुकाबले के बाद दिखा यह सम्मान खेल भावना की खूबसूरत तस्वीर पेश कर गया। परवीन के लिए यह स्वर्ण पदक का पल था, तो चेन का यह अंदाज भी लोगों का दिल जीतने वाला रहा।
भारत को मिला 13वां स्वर्ण
परवीन का स्वर्ण एशियाई खेलों में भारत का 13वां स्वर्ण पदक है। वहीं, मुक्केबाजी में यह भारत का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। परवीन के स्वर्ण के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 73 हो गई है।
भारत का अपडेटेड पदक तालिका
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| भारत | 13 | 25 | 35 | 73 |
| तीरंदाजी | 4 | 2 | 1 | 7 |
| एथलेटिक्स | 1 | 9 | 14 | 24 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| बॉक्सिंग | 2 | 0 | 3 | 5 |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कबड्डी | 2 | 0 | 0 | 2 |
| कुराश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नौकायन | 0 | 1 | 2 | 3 |
| सेपकटकरा | 0 | 0 | 1 | 1 |
| शूटिंग | 3 | 8 | 4 | 15 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| स्क्वैश | 0 | 2 | 3 | 5 |
| टेबल टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| भारोत्तोलन | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुश्ती | 0 | 1 | 1 | 2 |
| वुशू | 0 | 1 | 0 | 1 |
भारत: 13 स्वर्ण, 25 रजत, 35 कांस्य — कुल 73 पदक।