फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Pakistan Hockey Live Score: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result

IND vs PAK Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल जारी, पाकिस्तान के खिलाफ 3-1 से आगे चल रहा भारत

Thu, 01 Oct 2026 02:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

India vs Pakistan Asian Games Semi-Finals Hockey Live Score Updates: भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच हो रहा है। दोनों टीमें स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने और एशियाड में पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan Hockey Live Score: Asian Games 2026 Semi-Finals IND vs PAK Hockey Match Today Result
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना हो रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल के वर्षों में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 3-1 से आगे है। दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। पाकिस्तान के अहमद बट्ट को 38वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं, भारत के दिलप्रीत सिंह को 43वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिया गया। 
विज्ञापन


पहले क्वार्टर से बनाया दबाव
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाना शुरू किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है। इससे पहले भारत को चार बार गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन टीम इससे चूक रही थी। हालांकि, हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद दिलप्रीत ने भी गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। हरमनप्रीत ने इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा और भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। 
विज्ञापन


हाफ टाइम तक आगे रहा भारत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया।हालांकि, पाकिस्तान ने भी गोल का खाता खोला। दूसरा क्वार्टर का खेल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के अबु महमूद ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। हाफ टाइम तक ज्यादातर समय गेंद भारत के पाले में रही। इस दौरान भारत को सात और पाकिस्तान को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम ने दो बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि पाकिस्तान को एक बार सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान का मैच हॉकी के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है। एक समय इस मुकाबले से ही टूर्नामेंट की अहमियत तय होती थी, लेकिन अब वह बात नहीं रही। पिछले 10 वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत अजेय रहा है। 20 मैचों में से भारत ने 18 जीते हैं और सिर्फ दो मैच ड्रॉ रहे हैं। एफआईएच विश्व कप में पिछली भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर जाते समय टीम का जोश काफी ऊंचा लग रहा है। भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश कर रहा है।


भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, मंदीप सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह।
सब्स्टीट्यूट: मोहित एचएस, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, विवेकसागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित, अमित रोहिदास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed