{"_id":"6abf799a73a0b94e220fc7b1","slug":"five-time-world-champions-brazil-arriving-in-kolkata-to-face-indian-football-team-match-previews-and-stats-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील की टीम कोलकाता पहुंची: पहली बार भारत से खेलेगी अंतरराष्ट्रीय मैच, ब्लू टाइगर्स के सामने कड़ी चुनौती","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील की टीम कोलकाता पहुंची: पहली बार भारत से खेलेगी अंतरराष्ट्रीय मैच, ब्लू टाइगर्स के सामने कड़ी चुनौती
Fri, 02 Oct 2026 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए ब्राजील की टीम कोलकाता पहुंच गई है। यह पहली बार होगा जब ब्राजील की टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ब्राजील
- फोटो : AIFF
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम अभी तक के अपने सबसे बड़े मुकाबले में शनिवार को जब पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाफ प्रतिष्ठित सॉल्ट लेक स्टेडियम में मैत्री मैच खेलने के लिए उतरेगी तो वह बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने की कोशिश करेगी। कई स्टार खिलाड़ियों से सजी और विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज ब्राजील पहली बार भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। उसकी टीम में रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर, आर्सेनल के डिफेंडर गैब्रियल मैगाल्हेस, मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेस और अनुभवी मार्क्विनहोस शामिल हैं।
विज्ञापन
कोलकाता में ब्राजील का है बड़ा फैन बेस
ब्राजील की टीम ऐसे शहर पहुंची है जहां उनकी पीली जर्सी के दीवानों की कमी नहीं है। विश्व कप के दौरान यह शहर ब्राजील और अर्जेंटीना की जर्सी रंग से पटा रहता है। कागजों पर भले ही यह मुकाबला बेमेल नजर आ रहा हो लेकिन 138वें स्थान पर काबिज भारत के लिए अपनी प्रगति को परखने का यह शानदार मौका है। भारतीय टीम कभी भी विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है और वह सऊदी अरब में होने वाले 2027 एशियाई कप के लिए भी क्वालिफाई करने में असफल रही है जिससे पता चलता है कि एशिया की मजबूत टीमों और भारत के बीच भी बड़ा अंतर है।

ब्राजील के मैच पर क्यों हो रहा विवाद
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) इस मुकाबले को अलग नजर से देख रहा है। उसका मानना है कि ब्राजील जैसी प्रतिष्ठित टीम के खिलाफ खेलने से भारत को नए प्रशंसक मिलेंगे और भारतीय खिलाड़ियों को ऐसा अनुभव मिलेगा जो उन्हें शायद ही कभी मिलता। भारत ने फीफा आसियान कप के उद्घाटन सत्र से नाम वापस ले लिया ताकि ब्राजील के साथ मैच खेल सके। भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने इस फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने ब्राजील की टीम को कोलकाता लाने के लिए लगाई गई बड़ी धनराशि पर भी सवाल उठाए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार कुल लागत 50-70 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है, जबकि एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि एआईएफएफ ने ब्राजील के 90 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के लिए चार्टर फ्लाइट पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए थे। देश में क्रिकेट का वर्चस्व है, जबकि भारतीय फुटबॉल वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इंडियन सुपर लीग पिछले साल से अपने भविष्य और प्रारूप को लेकर अनिश्चितता के दलदल में फंसी हुई थी। ब्राजील की यात्रा का समय भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है।
इस मैच को पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार का पूरा समर्थन मिला है, जिसने उसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के कार्यक्रम के बाद सत्ता संभाली है। तब यहां अराजकता का माहौल बन गया था। उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी। ब्राजील मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी की निगरानी में नए सिरे से टीम तैयार करने में लगा है। उसे विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे ने बाहर कर दिया था। कोच ने अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का मिश्रण तैयार किया है।

विनीसियस होंगे सबसे बड़ा आकर्षण
विनीसियस सबसे बड़ा आकर्षण हैं। उन्होंने भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में ब्राजील की 4-2 की जीत में तीसरा गोल किया था। मार्क्विनहोस और गेब्रियल मैगलहेस और ब्रूनो गुइमारेस भी अपने प्रदर्शन से विशेष छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। राफिन्हा के बाहर होने के बाद ब्राजील मध्य पंक्ति में स्ट्राइकर की भूमिका के लिए एंड्रिक या जोआओ पेड्रो को उतार सकता है, जबकि विनीसियस जूनियर बाएं और रायन दाईं तरफ का जिम्मा संभालेंगे।
खालिद जमील की अगुआई वाली भारतीय टीम 25 सितंबर को बंगलूरू में पनामा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद इस मैच में उतर रही है। पनामा के खिलाफ रयान विलियम्स ने भारत की तरफ से गोल किया था। ब्राजील भारत की रक्षापंक्ति के हर पहलू की परीक्षा लेगा क्योंकि भारत के लंबे समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखने की संभावना कम है। भारत की तरफ से विलियम्स, आशिक कुरुनियान और अनवर अली की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

टीमें:
भारत:
गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार।
डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबम।
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकर्टन निकसन, मोहम्मद सनन, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद। फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह।
ब्राजील:
गोलकीपर: ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो।
डिफेंडर: आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगलहेस, जेयर, मार्क्विनहोस, मैथ्यूज़िन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले।
मिडफील्डर: एंड्री सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डेनिलो सैंटोस, डगलस लुइज़, गेब्रियल बोंटेम्पो। फॉरवर्ड: एंड्रिक, स्टीफन, जोआओ पेड्रो, पेड्रो, रेयान, सैमुअल लिनो, विनीसियस जूनियर।