फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   South Korea beat India 5-1 to win men’s recurve team gold at Asian Games 2026

गोल्ड से चूका भारत: दक्षिण कोरिया ने 5-1 से जीता फाइनल, यशदीप-धीरज और नीरज को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Fri, 02 Oct 2026 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया ने पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में भारत को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहला सेट 56-56 से ड्रॉ रहा, लेकिन कोरिया ने अगले दोनों सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। यशदीप भोगे, धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान को रजत मिला। यह तीरंदाजी में भारत का सातवां पदक है।

विज्ञापन
South Korea beat India 5-1 to win men’s recurve team gold at Asian Games 2026
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम - फोटो : PTI

विस्तार

एशियन गेम्स में पुरुष रिकर्व टीम के स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दक्षिण कोरिया ने भारत को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशदीप भोगे, धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान की भारतीय तिकड़ी ने मुकाबले में एक सेट ड्रॉ कराया, जबकि कोरिया ने दो सेट जीते।

विज्ञापन


तीसरे सेट में तय हुआ मुकाबला
दक्षिण कोरिया ने तीसरे सेट में 56 अंक हासिल किए, जबकि भारत की टीम 54 अंक ही जुटा सकी। इस सेट में कोरिया को दो सेट अंक मिले और उसने मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। पहले सेट में दोनों टीमों का स्कोर 56-56 रहा था। इस कारण दोनों को एक-एक सेट अंक मिला। दूसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने 57 अंक जुटाकर भारत के 50 के मुकाबले सेट जीता और दो अंक हासिल किए। इसके बाद तीसरे सेट में भी 56-54 से जीत दर्ज कर कोरिया ने स्वर्ण पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने जीता तीरंदाजी में सातवां पदक
यशदीप, धीरज और नीरज की तिकड़ी को स्वर्ण से चूकने के बावजूद रजत पदक मिला। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीरंदाजी में सातवां पदक है। भारतीय तीरंदाजों ने अब तक इस खेल में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

फाइनल का स्कोर

सेट दक्षिण कोरिया भारत सेट अंक
पहला 56 56 1-1
दूसरा 57 50 2-0
तीसरा 56 54 2-0
कुल 5 सेट अंक 1 सेट अंक कोरिया 5-1 से जीता

तीरों का पूरा स्कोर
सेट दक्षिण कोरिया के तीर स्कोर भारत के तीर स्कोर
पहला 8, 10, 9, 10, 9, 10 56 9, 10, 10, 10, 8, 9 56
दूसरा 10, 10, 10, 9, 10, 8 57 9, 8, 8, 8, 9, 8 50
तीसरा 10, 9, 9, 10, 9, 9 56 10, 9, 9, 7, 9, 10 54






भारत के कुल 71 पदक
इस रजत के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 में अब 12 स्वर्ण, 25 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 71 पदक हो गए हैं।

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 4 2 1 7
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 1 0 3 4
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
नौकायन 0 1 2 3
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 12 25 34 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed