{"_id":"5710fb2a4f1c1b3f034a6b3f","slug":"india-thrash-hosts-malaysia-to-meet-australia-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अंतिम लीग मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी थी जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और जीत दिला दी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से समीकरण बिगड़ने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम लीग मैच में मलयेशिया के खिलाफ बेहद गजब का खेल दिखाया और ताबड़तोड़ गोल करते हुए जीत हासिल कर ली। भारत ने यह मैच 6-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच में भारत का मुकाबला विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार पांच जीत के साथ पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। मलयेशिया पर जीत से पहले भारत ने जापान, पाकिस्तान और कनाडा पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
भारत के लिए रमनदीप सिंह के 2 गोल के अलावा एसवी सुनील, हरजीत सिंह, दानिश मुज्तबा और तलविंदर सिंह ने एक-एक गोल किए।
पांच बार का चैंपियन भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सातवीं बार फाइनल में पहुंचा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 8 बार इस टूर्नामेंट को जीत चुका है और फाइनल में एकमात्र हार पिछले साल न्यूजीलैंड से मिली। भारत इससे पहले आखिरी बार 2010 में अजलन शाह हॉकी के फाइनल में पहुंचा था और उसे कोरिया के साथ खिताब साझा करना पड़ा था। कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड और मलयेशिया आपस में शनिवार को ही भिड़ेंगे।
वहीं भारत और मलयेशिया के बीच मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा को 3-0 से धो दिया। लीग चरण में सभी मैच जीतने वाली कंगारू टीम के 6 मैचों से 18 अंक हैं जबकि भारत के 12 और न्यूजीलैंड के 11 अंक हैं।