फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india out of azlan shah cup race

अजलान शाह में भारत की उम्मीदें खत्म

Thu, 14 Mar 2013 09:06 PM IST
इपोह/एजेंसी
इपोह/एजेंसी Updated Thu, 14 Mar 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
india out of azlan shah cup race

न्यूजीलैंड के हाथों मिली 2-0 की हार के साथ ही गत विजेता और पांच बार के चैंपियन भारत की सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की बची खुची उम्मीदें भी समाप्त हो गई।

विज्ञापन


भारत ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर कुछ उम्मीदें जगाई थीं लेकिन इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जमींदोज हो गईं। भारत को छह टीमों के टूर्नामेंट में चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उसकी लगातार तीसरी हार है। भारत के पांच मैचों से अब तीन अंक हैं।
विज्ञापन


भारत को खिताबी होड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करने की जरूरत थी लेकिन न तो उसके फारवर्ड चल पाए और न ही डिफेंस पंक्ति सही समय पर काम आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रा पर रहा ऑस्ट्रेलिया-कोरिया मुकाबला
छह बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया ने सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में कोरिया से 3-3 से ड्रा खेला। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरे ड्रा के साथ दूसरी टीमों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं।

कोरिया के लिए उसके पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ नैम ह्यून वू ने गोल किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी हमले बोले और 41वें मिनट में राबर्ट हमंड के पास पर जोशुआ मिलर ने गोल दाग दिया।

कोरिया ने जल्दी ही दूसरा गोल किया जब जुंग मान जाए की लांग हिट को बाहर भेजने के प्रयास में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर निकोलस बजओन ने गलती से उसे गोल के भीतर डाल दिया। इसके बाद कोरियाई खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और छठवें पेनाल्टी कार्नर पर कप्तान ली सियुंग ने तीसरा गोल दागा। 


दो गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की। पहले जोशुआ मिलर ने जैकब वेटन के पास पर 58वें मिनट में गोल किया। इसके बाद टिमोथी डीविन ने एक और गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed