फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india maul oman 9-1 to record 2nd win in hwl

भारत ने ओमान को 9-1 से हराया

Thu, 21 Feb 2013 12:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
india maul oman 9-1 to record 2nd win in hwl

कहने को भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के अपने दूसरे मैच में ओमान पर 9-1 से बड़ी जीत दर्ज की लेकिन सही मायनों में भारतीय टीम के खिलाफ हार का यह अंतर ओमान जैसी टीम के लिए नैतिक जीत के समान रहा।

विज्ञापन


जर्मन कोच ओलिवर कुर्ट्ज के संरक्षण में खेल रहे ओमान के खिलाड़ियों का कुछ रक्षण और कुछ भारतीय टीम के लचर खेल ने जीत के अंतर को सीमित कर दिया। वरना फिजी के खिलाफ गोलों की बरसात मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर बुधवार को एक बार फिर देखी जा सकती थी।
विज्ञापन


खेल के दूसरे ही मिनट में भारत को पहले पेनाल्टी कार्नर पर रघुनाथ की ड्रैग फ्लिक ने सफलता दिलाई। 10वें मिनट में रूपिंदर ने दूसरा पेनाल्टी कार्नर तो बेकार कर दिया लेकिन तीन मिनट बाद ही गलती सुधारते हुए तीसरे पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। 16वें मिनट में नितिन थिमैय्या ने अकेले दम पर गोलकीपर को छकाते हुए तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मिनट बाद ही मंदीप के पास पर धरमवीर ने गोल कर बढ़त 4-0 कर दी। यहां तक तो ठीक था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम बिखरी हुई नजर आई। पहला हॉफ खत्म होने से दो मिनट पहले ओमान को दूसरा पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर मोहम्मद होसैब अल शेख की ड्रैग फ्लिक ने गोल भेद दिया।

दूसरे हॉफ की शुरूआत भी भारतीयों ने तेजी से की। तीन मिनट के अंदर मिले दूसरे पेनाल्टी कार्नर पर रूपिंदर ने गोल कर स्कोर 5-1 किया। दो मिनट बाद छठे पेनाल्टी कार्नर पर वी रघुनाथ ने गोल दागा। फिजी के खिलाफ गोल से चूक गए मंदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला गोल किया।


7-1 की बढ़त के बाद पूरे 20 मिनट तक भारतीयों को गोल नसीब नहीं हुआ। हालांकि उन्हें गोल के कई मौके मिले। यह सूखा नितिन थिमैय्या ने 63वें मिनट में डी के टॉप से रिवर्स हिट के जरिए गोल कर तोड़ा। नौवां गोल पेनाल्टी कार्नर पर गुरजिंदर सिंह की ड्रैग फ्लिक से आया। इससे पहले बांग्लादेश ने मजबूत चीन को अप्रत्याशित रूप से 3-2 से परास्त किया जबकि आयरलैंड ने फिजी को 13-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed