{"_id":"50601e98-7a9e-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"india-look-for-another-big-win-in-hwl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान पर भी बड़ी जीत के लिए उतरेगा भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओमान पर भी बड़ी जीत के लिए उतरेगा भारत
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा खिलाड़ियों के साथ हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के अपने आगाज मैच में फिजी को 16-0 के बड़े अंतर से शिकस्त देने वाली मेजबान भारतीय टीम की निगाहें अब ओमान के खिलाफ भी बड़ी जीत पर लगी हुई है।
विज्ञापन
यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले इस मैच में विश्व रैंकिंग में 36वें पायदान पर स्थित ओमान से शायद ही किसी को आश्चर्यजनक परिणाम की उम्मीद होगी। सरदार सिंह की अगुआई में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन फिजी के खिलाफ शानदार रहा था।
विज्ञापन
हालांकि इस मैच में सरदार सिंह कोई गोल नहीं कर सके और वह इसकी कसर ओमान के खिलाफ निकालना चाहेंगे। अपने पहले ही मैच में गोल करने वाले नवोदित गुरजिंदर सिंह और मलक सिंह ने दिखा दिया कि उनमें भविष्य का स्टार बनने की काबिलियत है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की असली परीक्षा बड़ी टीमों के खिलाफ होगी।
विज्ञापन
भारतीय कोच माइकल नोब्स जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में उनके सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है। ऐसे में वह युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उनका ज्यादा से ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि सामने कमजोर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद नोब्स कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।
नोब्स ने कहा, ‘हम किसी भी समय रिलेक्स नहीं हो सकते। यह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। इसलिए किसी भी टीम को कमजोर नहीं आंका जा सकता। हमें जीत की लय बरकरार रखने की जरूरत है क्योंकि आगे चीन और आयरलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले बाकी हैं।’
दूसरी ओर, ओमान का लक्ष्य इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को कम से कम गोल पर रोकना होगा। चीन के खिलाफ अपने पहले मैच में ओमान को चीन के हाथों 0-4 से शिकस्त खानी पड़ी थी। ओमान के खिलाफ होने वाले मैच के बाद भारतीय टीम बृहस्पतिवार को आयरलैंड से, शनिवार को चीन से और रविवार को बांग्लादेश से भिड़ेंगी।