फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india in semifinal after beating korea in asia cup

श्रीजेश का दमखम, कोरिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Tue, 27 Aug 2013 10:51 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
india in semifinal after beating korea in asia cup

गोलकीपर पीआर श्रीजेश के दमदार बचाव की बदौलत भारत ने अपने से कहीं मजबूत टीम दक्षिण कोरिया को हराकर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती कायम रखी।

विज्ञापन


श्रीजेश के बचाव के अलावा ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ और युवा स्ट्राइकर मनदीप सिंह के एक-एक गोल की मदद से दो बार के चैंपियन भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पूल ‘बी’ के अपने पहले मुकाबले में इससे पहले भारत ने ओमान को 8-0 के बड़े अंतर से हराया था। भारत का ग्रुप में अंतिम मुकाबला 28 अगस्त को बांग्लादेश से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की दो मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि कोरिया की दो मैचों में पहली हार है। वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए भारत को यह टूर्नामेंट जीतना है। कोरिया पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुका है।

इपोह (मलेशिया) में खेले जा रहे टूर्नामेंट में ड्रैग फ्लिकर रघुनाथ ने मैच के छठे मिनट में ही भारत को बढ़त दिला दी। भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर रघुनाथ का शॉट कोरियाई गोल को भेद गया।


भारतीय टीम ने इस अच्छी शुरुआत को पूरे मैच में कायम रखा। मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले मनदीप सिंह ने एक शानदार क्रॉस का फायदा उठाते हुए भारत का दूसरा गोल दाग कोरिया का प्रतिरोध समाप्त कर दिया।

मनदीप का टूर्नामेंट में यह चौथा गोल है। उन्होंने ओमान के खिलाफ तीन गोल दागे थे।

भारतीय फारवर्ड और मिडफील्डर ने जहां कोरियाई रक्षा पंक्ति को लगातार दबाव में रखा, वहीं गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गोल के सामने अपना किला मुस्तैदी से संभाले रखा और दो बचाव किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed