फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india in final at Sultan of Johor Cup hockey

कोरिया को रौंद फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

Fri, 27 Sep 2013 04:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
india in final at Sultan of Johor Cup hockey

भारत ने दक्षिण कोरिया को 6-1 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के लिए जगह बना ली है।

विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम ने दोनों हाफ में तीन-तीन गोल दाग छह देशों के टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को कायम रखा। भारत की यह चौथी जीत है।

जोहोर बहारू (मलेशिया) में खेली जा रही टूर्नामेंट में भारत ने इससे पहले इंग्लैंड को 2-1, अर्जेंटीना को 3-2 और पाकिस्तान को 4-0 से हराया था।

भारत के लिए अमित रोहिदास (7वें मिनट), सतबीर सिंह (9वें), तलविंदर सिंह (31वें) ने पहले हाफ में तीन गोल ठोके जबकि अमन मिराश टिकी (57वें), रामदीप सिंह (62वें) और उपकप्तान अफान यूसोफ (65वें) ने दूसरे हाफ में तीन गोल दाग भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल योयु सेउंग जू ने 34वें मिनट में किया।

इस जीत से भारत के 12 अंक हो गए और वह लीग चरण तालिका पर शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मलेशिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed