फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India beat New Zealand 3-1 to enter final in Four Nations Invitational Hockey

हॉकीः भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 20 Jan 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
India beat New Zealand 3-1 to enter final in Four Nations Invitational Hockey
हॉकी इंडिया

चार देशों के बीच खेले जा रहे हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड में खेली जा रही इस हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को अपने दूसरे मैच में बेल्जियम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। बेल्जियम ने भारत को 2-0 से मात दी थी।

विज्ञापन


शनिवार को टौरंगा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह बेस्ट स्कोरर थे, जबकि केन रसेल न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र स्कोरर थे। वहीं, रविवार को भारत का मुकाबला ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम से होगा। बेल्जियम ने जापान को 4-1 से हराकर फाइनल मे अपनी जगह पक्की की है। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने पहली पारी की शुरुआती 2वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के सहारे गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने 21वें मिनट में गोल कर भारत को एक और सफलता दिलाई। इसी के साथ भारत पहले हाफ तक 2-0 से बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ के बाद न्यूजीलैंड ने थोड़ा खेल में दम दिखाया और 45वें मिनट में रसेल ने एक गोल कर भारत की बढ़त को कम कर दिया। इसके बाद फिर स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने 47वें मिनट में एक और गोल कर मैच को जीत लीया। इसके साथ ही भारत तीन मुकाबले में से दो को जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। मालूम हो कि इससे पहले भारत ने जापान को 6-0  से हराया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed