फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup India's third match with Wales these are the equations to reach directly in quarter finals

Hockey World Cup: भारत का तीसरा मैच वेल्स से आज, क्वार्टर फाइनल में सीधे पहुंचने के लिए ये हैं समीकरण

Thu, 19 Jan 2023 09:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 Jan 2023 09:03 AM IST
सार

भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-0 की जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर चल रहे स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया था। पूल डी में अंतिम स्थान पर चल रहे वेल्स को छोड़कर शेष तीनों देश अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के दावेदार हैं।

विज्ञापन
Hockey World Cup India's third match with Wales these are the equations to reach directly in quarter finals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए गुरुवार (19 जनवरी) को वेल्स पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पूल डी में भारत और इंग्लैंड के चार-चार अंक हैं, लेकिन इंग्लैंड ज्यादा गोल करने की वजह से शीर्ष पर है। इसके साथ ही इंग्लैंड भी अपने अंतिम मुकाबले में स्पेन पर जीत दर्ज कर पूल डी में शीर्ष पर बने रहने का प्रयास करेगा। यह मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-0 की जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर चल रहे स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया था। इस पूल में अंतिम स्थान पर चल रहे वेल्स को छोड़कर शेष तीनों देश अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के दावेदार हैं। विश्वकप में खेल रही 16 देशों की टीमों को 4-4 के पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल के पहले नंबर की टीम को सीधे अंतिम आठ का टिकट मिलेगा। शेष चार टीमें क्रॉस ओवर के जरिये क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए अंतिम आठ में पहुंचने की संभावनाएं
  • भारत वेल्स को हरा दे और स्पेन व इंग्लैंड का मैच ड्रॉ हो जाए, तो सात अंकों के साथ भारत पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।
  • भारत और इंग्लैंड दोनों जीत जाएं या दोनों के मुकाबले ड्रॉ रहें, तब जिसके गोल ज्यादा होंगे, वह पहले स्थान पर रहेगा।
  • स्पेन इंग्लैंड को हरा दे। वेल्स भारत को ड्रॉ पर रोक दे या हरा दे, तब स्पेन शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पेनाल्टी कॉर्नर को बदलना होगा गोल में
पिछले दो मैचों में भारत को नौ पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से सिर्फ एक पर स्पेन के खिलाफ गोल हुआ था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मिले चारों पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं हो सके। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रक्षापंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड को मिले आठ पेनाल्टी कॉर्नर भारतीय टीम ने नाकाम किए थे।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने से उत्साहित भारतीय टीम के पास अपने घर में इस बार विश्वकप जीतने का सुनहरा मौका है। स्टार ड्रैग फ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत पेनाल्टी कॉर्नर पर गेंद को नियंत्रित करने में चूक रहे हैं। उन्हें और शेष खिलाड़ियों को आक्रामक रुख अपनाते हुए ज्यादा से ज्यादा गोल करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

वेल्स पर जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी
भारत और वेल्स के बीच अब तक कुल तीन हॉकी मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वेल्स को हराया था। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। विश्वकप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed