फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup Ind vs eng pool d match preview Indian Hockey Team eye on quarter finals vs england in hindi

Hockey World Cup: स्पेन के बाद इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, आज जीते तो क्वार्टर फाइनल की राह होगी आसान

Sun, 15 Jan 2023 11:00 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 Jan 2023 11:00 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड विश्वकप इतिहास में अब तक कुल आठ बार आमने सामने हुए हैं। इनमें भारत ने तीन बार (1975, 1982 और 1994 में) जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड (2002, 2006, 2010 और 2014 में) जीता है। एक मैच 1978 में ड्रॉ रहा।

विज्ञापन
Hockey World Cup Ind vs eng pool d match preview Indian Hockey Team eye on quarter finals vs england in hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (15 जनवरी) को उतरेगी। पूल डी के इस मुकाबले को अगर टीम इंडिया जीत लेती है तो क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो जाएगी। वह 19 जनवरी को तीसरे मैच में अपने से कम रैंकिंग की टीम वेल्स के खिलाफ जीतकर सीधे अंतिम-8 में पहुंच जाएगी। अगर इंग्लैंड के खिलाफ हार मिलती है तो क्वार्टर फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में स्पेन पर मिली जीत की लय को भारतीय हॉकी टीम इंग्लैंड से होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी। भारत का लक्ष्य इंग्लैंड पर विश्व कप में 29 साल बाद जीत दर्ज करने का होगा। भारत और इंग्लैंड विश्वकप इतिहास में अब तक कुल आठ बार आमने सामने हुए हैं। इनमें भारत ने तीन बार (1975, 1982 और 1994 में) जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड (2002, 2006, 2010 और 2014 में) जीता है। एक मैच 1978 में ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

Hockey World Cup Ind vs eng pool d match preview Indian Hockey Team eye on quarter finals vs england in hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड ने की है जीत से शुरुआत
ओडिशा में चल रहे विश्वकप में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले जीत चुकी हैं। भारत ने स्पेन को 2-0 से, तो इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था। ज्यादा गोल करने की वजह से इंग्लैंड ग्रुप में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है।

बराबर की है टक्कर
भारत और इंग्लैंड के लिए रविवार को होने वाला मैच अंतिम आठ के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे नंबर की टीम को क्रॉसओवर खेलना होगा। हॉकी में भारत और इंग्लैंड में बराबरी की टक्कर है। विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम छठे, तो इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। दोनों टीमें अंतिम बार विश्वकप में 2014 में भिड़ी थीं, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से भारत और इंग्लैंड ने दो-दो मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन ड्रॉ रहे। पिछले साल दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए। इनमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हुआ मैच 4-4 से ड्रॉ रहा था। एफआईएच प्रो हॉकी लीग में एक मैच 3-3 से ड्रॉ रहा और एक मुकाबला भारत 4-3 से जीता।
विज्ञापन

Hockey World Cup Ind vs eng pool d match preview Indian Hockey Team eye on quarter finals vs england in hindi
भारतीय हॉकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पेनाल्टी कॉर्नर की कमियों को करना होगा दूर
स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उसकी जीत का अंतर और बढ़ सकता था। भारतीय खिलाड़ी पांच पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सके। वहीं, स्टार ड्रैगफ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका चूक गए थे। भारत ने शुरुआती तीन क्वार्टर में आक्रामक खेला, लेकिन अंतिम क्वार्टर में रक्षात्मक हो गई। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 4-1 की बढ़त लेने के बावजूद मुकाबला 4-4 से ड्रॉ खेला। इसलिए अंतिम समय में गोल खाने की कमियों को दूर करना होगा। इंग्लैंड जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारतीय टीम को एक कमी मुश्किल में डाल सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत:
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, कृष्ण बहादुर पाठक, नीमल संजीप एक्सेस, पीआर श्रीजेश, नीलाकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास (उपकप्तान), विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह।

इंग्लैंड: डेविड एम्स (कप्तान), जेम्स एल्बरी, लियाम एंसेल, निक बैंडुराक, विल कैनन, डेविड कंडोन, डेविड गुडफील्ड, हैरी मार्टिन, जेम्स मैजारेलो, निक पार्क, ओली पायने, फिल रोपर, स्कॉट रशमेयर, लियाम सैनफोर्ड, टॉम सोरसबी, जैक वैलेस, जैक वॉलर, सैम वार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed