फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey world Cup 2018: France beat China to face Australia in Quarter Final

विश्व कप हॉकी 2018: चीन को 1-0 से हराकर फ्रांस क्वॉर्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Tue, 11 Dec 2018 02:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hockey world Cup 2018: France beat China to face Australia in Quarter Final

फ्रांस ने पदार्पण कर रहे चीन को दूसरे क्रास ओवर मैच में करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर सोमवार को यहां पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का एकमात्र गोल 36वें मिनट में टिमोथी क्लेमेंट ने किया।

विज्ञापन


फ्रांस भले ही 20वें पायदान के साथ टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम हो, लेकिन पूल चरण में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 5-3 से हराकर टीम दुनिया को पहले ही दिखा चुकी है कि रैंकिंग अधिक मायने नहीं रखती।
विज्ञापन


फ्रांस की टीम बुधवार को क्वॉर्टर फाइनल में दो बार की गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। फ्रांस ने दुनिया की 17वें नंबर की टीम चीन के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। टीम को दूसरे ही मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन ये बेकार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने धीमी शुरुआत की जिसका फायदा उठाकर फ्रांस ने दबदबा बनाया। चार्ल्स मेसन के पास अपने साथी को पास देकर 19वें मिनट में फ्रांस को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन वह खुद गोलकीपर काइयू वैंग के शरीर पर शॉट खेल बैठे।


चीन को 21वें मिनट में बराबरी हासिल करने का मौका मिला लेकिन ई वेनहुई गोल करने में नाकाम रहे। दोनों टीमें अंतिम दो क्वार्टर में भी कई बार गोल करने में करीब पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed