फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: argentina, new zealand defeate to spain and france

हॉकी विश्व कपः अर्जेन्टीना-न्यूजीलैंड ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की शानदार जीत, स्पेन-फ्रांस को हराया

Fri, 30 Nov 2018 01:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: argentina, new zealand defeate to spain and france
Hockey World Cup 2018

अगस्टीन माजिली और गोंजालो पेइलाट के दो-दो गोल की बदौलत ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने हॉकी विश्व कप के पूल ए के कड़े मुकाबले में गुरुवार को स्पेन को 4-3 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले न्यूजीलैंड ने भी फ्रांस को 2-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


दोनों टीमों की विश्व रैंकिंग में भले ही छह स्थान का अंतर हो, लेकिन दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन ने दूसरे नंबर की टीम अर्जेन्टीना को पूरे मैच में परेशान किया। अर्जेन्टीना को जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना बड़ा।
विज्ञापन


माजिली ने चौथे और 15वें मिनट जबकि पेइलाट ने 15वें और 49वें मिनट में गोल दागे। स्पेन की ओर से एनरिक गोंजालेस (तीसरे मिनट), जोसेप रोमेयु (14वें मिनट) और विन्स रुइज (35वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने केन रसेल (16वें मिनट) और स्टीफन जेनेस (56वें मिनट) के मैदानी गोलों की मदद से फ्रांस को हराया। फ्रांस की ओर से मैच का एकमात्र गोल 59वें मिनट में विक्टर चार्लेट ने किया।

दिन के पहले मैच में स्पेन ने तीसरे ही मिनट में अर्जेन्टीना को हैरान करते हुए युवा एनरिक गोंजालेस के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बनाई। अर्जेन्टीना के गोलकीपर युआन विवाल्डी के पास इस हमले का कोई जवाब नहीं था।

माजिली ने हालांकि एक मिनट बाद ही दाएं छोर से मिले क्रास को स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस को छकाकर को गोल के अंदर डाल दिया। जोसेप रोमेयु ने 14वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 से आगे किया लेकिन माजिली ने इस बार बायें छोर पर मिले पास को गोल में पहुंचाकर 15वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया।

पहले क्वार्टर के अंतिम लम्हों में पेइलाट ने पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल दागकर अर्जेन्टीना को मैच में पहली बार 3-2 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भरसक कोशिशों के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

स्पेन ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट में ही विन्स रुइज (35वें मिनट) के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 कर दिया। पेइलाट ने इसके बाद 49वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अर्जेन्टीना की बढ़त को 4-3 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

स्पेन ने बराबरी हासिल करने के काफी प्रयास किए। अंतिम चार मिनट में गोलकीपर को भी हटा दिया लेकिन अर्जेन्टीना के डिफेंस को भेदने में टीम नाकाम रही। अर्जेन्टीना की टीम अपने अगले पूल मैच में तीन दिसंबर को न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि स्पेन का सामना इसी दिन फ्रांस से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed