{"_id":"5a79b7374f1c1b4f588b7157","slug":"hockey-star-awards-2017-no-any-indian-players-ot-achieve-this-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey star Awards 2017: भारत की झोली रही खाली, नहीं मिला कोई अवॉर्ड","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey star Awards 2017: भारत की झोली रही खाली, नहीं मिला कोई अवॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
एफआईएच
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी स्टार अवॉर्ड्स-2017 की घोषणा कर दी है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित इस कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई, लेकिन भारत की झोली में एक भी अवार्ड नहीं आए। अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट से भारतीय खिलाड़ियों के नाम नदारद रहे।
विज्ञापन
दरअसल, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (एफआईएच) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेंटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है जबकि बेल्जियम के अर्थर वॉन डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है। उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है। इंग्लैंड एंड ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिंच एक और खिलाड़ी रहीं जिन्हें लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का इनाम मिला हो। वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
नीदरलैंड्स की महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग का खिताब दिलाने वाले कोच ऑस्ट्रेलिया के एल्सन अनन को महिला टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड मिला है। नीदरलैंडस की पुरुष टीम को राबोबैंक यूरोहॉकी चैंपियनशिप और बेल्जियम को जोहानसबर्ग में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले न्यू जीलैंड के शेन मैक्लोड को संयुक्त रूप से पुरुष टीम के सर्वश्रेष्ठ कोचों का अवॉर्ड मिला है।