{"_id":"19da9918-233f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hockey-squad-announced-for-sultan-johar-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान जौहर कप के लिए हॉकी टीम की घोषणा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सुल्तान जौहर कप के लिए हॉकी टीम की घोषणा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने सुल्तान जौहर कप के लिए जूनियर हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय इस टीम में मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा उपकप्तानी का भार कोठाजीत सिंह को सौंपा गया है। हॉकी टीम के चुनाव संबंधी जानकारी हॉकी इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, मलेशिया, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से है जो 11 नंवबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फिटनेस कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह (कप्तान), कोठाजीत सिंह (उपकप्तान), केशव दत्त (गोलकीपर), सुशांत टिर्की (डिफेंडर), अमित रोहिदास, सुखमनजीत सिंह और गगनदीप सिंह (मिडफील्डर), जरमनप्रीत सिंह, सुरेन्दर कुमार, हरजीत सिंह फारवर्ड इस टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन