फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey india will pay to oltmans

ओल्टमेंस को अपनी जेब से वेतन देगी एचआई

Sat, 16 Feb 2013 12:35 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Sat, 16 Feb 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
hockey india will pay to oltmans

कुछ वर्ष पूर्व वेतन को लेकर डच कोच रोलैंट ओल्टमेंस से अनुबंध नहीं करने वाली हॉकी इंडिया ने मुंह मांगी राशि पर उन्हें हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर (एचपीडी) के पद पर अनुबंधित किया है। यही नहीं ओल्टमेंस को यह वेतन आस्ट्रेलियाई कोच माइकल नॉब्स की तर्ज पर सरकारी खजाने से नहीं बल्कि हॉकी इंडिया अपने पल्ले से देगी। हॉकी इंडिया ने यह कदम तब उठाया जब साई ने ओल्टमेंस का खर्च उठाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


बीसीसीआई को छोड़ दें तो देश का कोई भी खेल संघ ऐसा नहीं है जो अपने दम पर विदेशी कोच या सपोर्ट स्टाफ रखने की दम रखता हो। लेकिन हॉकी इंडिया इस दिशा में कदम उठाने वाली पहली फेडरेशन हो गई है। ओलंपिक में 12वें व अंतिम स्थान पर रहने के बाद हॉकी इंडिया ने घोषणा की थी कि सितंबर 2012 से एचपीडी अनुबंधित किया जाएगा। जो नॉब्स के अलावा अन्य जूनियर टीमों के कोचों व उनके प्रदर्शन पर निगाह रखेगा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हॉकी इंडिया ने एचपीडी के अनुबंध का प्रस्ताव साई को भेजा। जिसमें 15 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह के वेतन पर एचपीडी को अनुबंधित करने की बात कही गई। लेकिन साई ने इस अनुबंध से अपना पल्ला झाड़ लिया। सूत्र बताते हैं कि साई ने तर्क दिया कि सरकार पर ज्यादा बोझ डालना ठीक नहीं है। वह पहले ही नॉब्स को 11 हजार आस्ट्रेलियाई डॉलर व विदेशी फीजियो के वेतन का खर्च उठा रहे हैं। ऐसे में उन पर एचपीडी के वेतन का भार डालना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एचपीडी का अनुबंध कुछ माह के लिए लटक गया। हॉकी इंडिया ने प्रायोजकों के दम पर एचपीडी को खुद अनुबंधित करने का निर्णय लिया। हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल नरिंदर बत्रा ने अमर उजाला से पुष्टि की कि ओल्टमेंस को फेडरेशन खुद वेतन देगी। सिर्फ यही नहीं डेविड जॉन के बाद नए आए फीजियो जेसन कोनराथ का भी अनुबंध अब तक साई के साथ नहीं हुआ है। कोनराथ को भी वेतन हॉकी इंडिया अपने पास से दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed