{"_id":"5ceed123bdec22074e013e13","slug":"hockey-india-names-18-member-team-for-fih-women-s-series-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईएच महिला हॉकी सीरीज फाइनल्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एफआईएच महिला हॉकी सीरीज फाइनल्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित
Thu, 30 May 2019 12:06 AM IST
Mukesh Jha
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 30 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी
- फोटो : file photo
अनुभवी तेज तर्रार स्ट्राइकर रानी रामपाल एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स, हिरोशिमा में भारत की 18 सदस्यीय हॉकी टीम की कप्तान होगी। सदाबहार गोलरक्षक सविता पूनिया को उपकप्तान नियुक्त किया या है। रक्षापंक्ति की खिलाड़ी निशा हिरोशिमा में 15 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल एकमात्र नई खिलाड़ी होंगी। निशा को घायल रीना खोखर की जगह भारतीय टीम में जगह मिली है। भारत इस टूर्नामेंट में पूल ए में पोलैंड, उरुग्वे और फिजी के साथ है। वहीं 18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान की टीम , चिली , रूस और मैक्सिको के साथ पूल बी में है।
विज्ञापन
अनुभवी गोलरक्षक उपकप्तान सविता पूनिया के साथ दीपग्रेस एक्का, ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, सुनीता लाकड़ा के सान नवोदित सलीमा टेटे की मौजूदगी मे भारत की रक्षापंक्ति खासी मजबूत दिखाई देती है। लंदन में महिला हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों के बाद अनुभवी सुशीला चानू पुरखंबम, लिलिमा मिंज,निकी प्रधान और मोनिका भारत की मध्यपंक्ति को मजबूती देंगी। कप्तान रानी रामपाल, वंदना कटारिया, नवजोत कौर,नवनीत कौर, यंग ललरेमसियामी की मौजूदगी में भारत की अग्रिम पंक्ति में धार और रफ्तार दिखाई देती है।
विज्ञापन
भारत की 18 सदस्यीय इस प्रकार है :
गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान) और रजनी इतिमारपू।
रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, सुनीता लाकड़ा।
मध्य पंक्ति : मोनिका, निकी प्रधान, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, सुशीला चानू पुरखंबम।
अग्रिम पंक्ति : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, ललरेमसियामी , ज्योति।
भारत के चीफ हॉकी कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, 'हमारी टीम युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों की संतुलित टीम है। घायल मिडफील्डर रीना खोखर की जगह निशा को टीम में जगह दी गई है। निशा ने ट्रेनिंग में यह साबित किया कि वह इस पॉजिशन की सही हकदार है। निशा भारत के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करेंगी। मुझे भरोसा है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। हमारी तैयारियां खासी बढिय़ा रही हैं। हम अपनी तैयारियों के क्रम में स्पेन, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया के खिलाफ अलग-अलग शैलियों से खेले। अपने खुद को बढिय़ा ढंग से तैयार करने के लिए वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे। अब हमारा फोकस उरुग्वे के खिलाफ मैच में बढिय़ा आगाज पर है।’
विज्ञापन