फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India appoints Graham Reid as chief coach of Indian mens team

ग्राहम रीड बने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच

Mon, 08 Apr 2019 05:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 08 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Hockey India appoints Graham Reid as chief coach of Indian mens team
ग्राहम रीड

हॉकी इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बता दें कि कल (रविवार की रात) तक खबर थी कि ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का चीफ कोच बनाना लगभग तय हो चुका था, लेकिन खेल मंत्रालय से उनके नाम को मुहर लगने में देरी लगी। दरअसल, जब इस बारे में हॉकी इंडिया की सीईओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'रीड की फाइल अभी भी खेल मंत्रालय के पास है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही रीड की नियुक्ति की बाबत अंतिम फैसला होगा।'

दरअसल, इस मामले में खेल मंत्रालय से जुड़े सूत्र का कहना था कि मंत्रालय को रीड की करीब 15 हजार डॉलर महीना तनख्वाह से दिक्कत नहीं है। जो भारतीय रुपये में सालाना करीब 90 लाख रुपये होगी। दिक्कत रीड के साल में पांच छह बार ऑस्ट्रेलिया आने-जाने की शर्त को लेकर थी।
विज्ञापन


भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने और आने की एयर इंडिया की बिजनेस क्लास की टिकट ही करीब दो लाख रुपये की है। रीड यदि साल में छह बार ऑस्ट्रेलिया आते-जाते हैं गए तो इसके लिए मंत्रालय को सालाना 12 लाख रुपये और खर्च करने होंगे। ऐसे में खेल मंत्रालय को रीड को सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रीड बार्सिलोना ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही 1984, 1985 और 1989 व 1990 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिआई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड ने 2009 में कोचिंग से जुड़े थे। तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम का सहायक कोच बनाया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed