फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India appeals to Paddy Upton for help, said- wants development of the team India under any circumstance

Indian Hockey: हॉकी इंडिया ने पैडी अप्टन से लगाई मदद की गुहार, कहा- किसी भी हाल में चाहते हैं टीम का विकास

Sat, 01 Jul 2023 05:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

हॉकी समिति को विश्वास है कि वह इस तरह वह इस साल चेन्नई में खेली जाने वाली एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी और और हांगझू में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम की मदद कर सकेंगे।

विज्ञापन
Hockey India appeals to Paddy Upton for help, said- wants development of the team India under any circumstance
पैडी अप्टन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी इंडिया ने मांग की है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन अपना कुछ समय भारतीय हॉकी टीम को भी दें। पैडी अप्टन विश्व कप 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए थे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह चाहते हैं कि अप्टन वही दृढता और विश्वास उनके खिलाड़ियों में भी जगाएं जिससे हॉकी टीम का प्रदर्शन में भी वैसा ही हो जैसा भारतीय क्रिकेट टीम का 2011 विश्व कप में था। उनका मानना है यह हॉकी टीम के प्रदर्शन को भी खासा प्रभावित करेगा। अगर अप्टन हॉकी टीम के साथ जुड़ने का मन बनाते हैं तो उन्हें साल 2024 तक के लिए बुक किया जा सकता है। अभी अप्टन तीन मेंटल कंडीशनिंग सेशन के लिए बेंगलुरु में चल रहे राष्ट्रीय कैंप जाएंगे। अप्टन को तीन सेशन के लिए 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हॉकी समिति को विश्वास है कि वह इस तरह वह इस साल चेन्नई में खेली जाने वाली एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी और और हांगझू में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम की मदद कर सकेंगे।  भोलानाथ के मुताबिक, भारतीय टीम को अहम मुकाबले हारने और मैच के अंतिम समय में गोल देने की आदत हो गई है, जो काफी समय से टीम मैनेजमेंट को परेशान कर रहा है और वह इसके लिए मजबूत कदम उठाना चाहते हैं।

A look at Indian men's hockey team for Tokyo Olympics
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलानाथ ने कहा, "हम किसी भा हाल में भारतीय हॉकी का विकास चाहते हैं। हम ज्यादातर मैच हार रहे हैं। हम मैच के आखिरी मिनट्स में गोल दे देते हैं। यह काफी समय से टीम मैनेजमेंट की परेशानी का कारण बना हुआ है। तो हमने सोचा कि क्यों न अप्टन जैसे दिग्गज को टीम पर काम करने दिया जाए। अप्टन की देखरेख में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप 2011 में सफलता मिली थी और वह कई आईपीएल टीम के साथ काम कर चुके हैं,  जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्य जैसी टीमें शामिल हैं। अप्टन को खेल की मांसिकता की अच्छी जानकारी है। हम चाहते हैं कि वह हमारे खिलाड़ियों में भी वही मानसिक मजबूती का विकास करें जो उन्होंने 2011 में विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ किया था।"
विज्ञापन

अप्टन को मेंटल कंडीशनिंग में 20 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। वह कई अलग-अलग खेल के बेहतरीन पेशेवर एथलीट के साथ काम कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने अंतराल में भारत ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के अप्टन ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को भी लगातार कई वर्षों तक तीनों प्ररूपों में विश्व नंबर एक बने रहने में मदद की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पुरुष हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम, भारतीय सुपर लीग में एफसी गोआ और एफसी हैदराबाद, इंग्लैंड की रग्बी टीम और भी कई ऐसी अन्य खेल की टीमों के साथ काम कर चुके हैं।

Mental conditioning specialist Paddy Upton to work with Indian men's hockey  team - The Federal

हॉकी इंडिया का कहना है कि अप्टन अगले साल ओलंपिक तक टीम के साथ काम कर सकते हैं जिससे टीम का एशियन गेम्स में काफी मदद मिलेगी। एशियन गेम्स 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक खेला जाएगा। अप्टन के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक वह बेंगलुरु में पुरुष और महिला दोनों ही हॉकी टीमों के साथ काम करेंगे। भोलानाथा का कहना है कि अप्टन के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने की प्रक्रिया पर एशियन गेम्स के बाद बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed