{"_id":"5ae391f54f1c1b9f098b6f67","slug":"hockey-india-announces-pr-sreejesh-rani-rampal-as-captains-until-end-of-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीजेश और रानी को मिली पूरे साल तक हॉकी टीमों की कमान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
श्रीजेश और रानी को मिली पूरे साल तक हॉकी टीमों की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश और रानी रामपाल
- फोटो : thehindu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया ने साल के अंत तक पीआर श्रीजेश को पुरुष और रानी रामपाल को महिला टीम की कमान सौंप दी है। श्रीजेश चोट से उबरने के बाद फिर से कप्तान बने हैं जबकि रानी 2018 में सभी टूर्नामेंटों में कप्तान रहेंगी जिसमें जुलाई में होने वाले विश्व कप और जर्काता में होने वाले एशियाई खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
श्रीजेश को 2016 में चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी दी गई थी जब भारत ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2016 में जूनियर विश्व कप में विकास दहिया और कृष्ण पाठक के मेंटर रहे जब भारत ने खिताब जीता था। पिछले साल सुल्तान अजलान शाह कप में उन्हें घुटने में चोट लगी। श्रीजेश जनवरी में न्यूजीलैंड में हुए चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट से टीम में लौटे। भारतीय टीम यहां दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
उधर रानी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप जीता। टीम 12वें से दसवें स्थान पर पहुंचीं। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 12 साल में पहली बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद का कहना है कि वर्ष भर के लिए सभी टूर्नामेंटों के लिए एक कप्तान बनाने के पीछे मकसद टीम में स्थायित्व लाना है।
विज्ञापन