फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   high-voltage india-pakistan clash ends in 2-2 draw

भारत-पाक के महामुकाबले में खूब दिखी गर्मी, नहीं निकला रिजल्ट

Fri, 26 Jun 2015 10:35 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
high-voltage india-pakistan clash ends in 2-2 draw

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को हुआ महामुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। भारत की ओर से रमनदीप ने और पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद इमरान ने दो-दो गोल किए।

विज्ञापन


भारतीय टीम तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप में सबसे ऊपर चल रही है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करने वाली पाकिस्तान टीम के लिए ड्रॉ बड़ी राहत बना है।
विज्ञापन


उम्मीद के मुताबिक दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का नजारा पेश किया। गोल करने में पहल भारतीय टीम ने की जब 11 वें मिनट में गुरमैल के बाएं छोर से मिले तेज क्रॉस पर रमनदीप ने डाइव लगाते हुए स्टिक से गेंद को गोल में डिफलेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के बाद रेफरल लिया गया लेकिन अंपायर ने निर्णय कायम रखा।

कोई भी टीम हासिल नहीं कर सकी जीत

high-voltage india-pakistan clash ends in 2-2 draw

गोललाइन पर भारतीय डिफेंडर की गलती के बाद अंपायर ने पेनाल्टी स्ट्रोक दे दिया जिस पर पाकिस्तान के 36 वर्षीय मोहम्मद इमरान ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 27 वें मिनट में सरदार सिंह के बेहतरीन प्रयासों की मदद से भारत ने पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के समय दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में पाकिस्तान को तीसरा पेनाल्टी कार्नर मिला और इमरान ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया लेकिन पाकिस्तान की खुशी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। चार मिनट बाद रमनदीप ने सर्किल में देविंदर के पास पर फिर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें ने बढ़त लेने की कोशिश की लेकिन कोई भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला दिसंबर 2014 में भुवनेश्वर में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम जीतने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed