{"_id":"5d06d4fc8ebc3e5ce2038712","slug":"gurjeet-goals-help-india-womens-defeating-poland-in-hockey-fih-series-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरजीत के दो गोल से भारत की धमाकेदार जीत, FIH महिला सीरीज फाइनल्स में पोलैंड को 5-0 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
गुरजीत के दो गोल से भारत की धमाकेदार जीत, FIH महिला सीरीज फाइनल्स में पोलैंड को 5-0 से रौंदा
Mon, 17 Jun 2019 05:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरजीत के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में पोलैंड को 5-0 से रौंद डाला।
विज्ञापन
मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रूख अख्तियार किया जिसका उन्हें फायदा भी हुआ। पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद दूसरे क्वार्टर में नवजोत कौर के पास को ज्योति ने गोल में बदलकर 21वें मिनट में भारत का खाता खोला। भारत के लिए दूसरा गोल वंदना ने 26वें मिनट में दागा। इसके दो मिनट बाद ही गुरजीत के गोल से भारतीय टीम 3-0 से आगे हो गई। मध्यांतर के बाद मैच के 35वें मिनट में गुरजीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक की मदद से अपना दूसरा गोल किया, जिससे भारतीय टीम ने 4-0 से बढ़त बना ली।
सीटी बजने से चार मिनट पहले नवनीत ने एक और गोल कर भारत की जीत 5-0 से शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।