{"_id":"525b684a-2703-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"five-malaysian-players-in-hil-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल नीलामी में पांच मलेशियाई खिलाड़ी शामिल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल नीलामी में पांच मलेशियाई खिलाड़ी शामिल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशियाई हॉकी टीम के एशियाई ऑल स्टार गोलकीपर कुमार सुब्रमण्यम ने अपनी टीम के अन्य चार खिलाड़ियों के साथ हॉकी इंडिया लीग की अगले वर्ष पांच जनवरी को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करार किया है। हॉकी इंडिया ने आज इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
33 वर्षीय सुब्रमण्यम वर्ष 2006 से मलेशियाई हॉकी टीम के लिए गोलकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। मलेशियाई टीम के लिए एशियाई खेल 2010 में अहम भूमिका निभाने वाले सुब्रमण्यम मलेशियाई टीम के काफी अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं। 197 मैच खेल चुके सुब्रमण्यम तीन एशियाई खेलों, दो बार राष्ट्रमंडल खेलों और एफआईएच चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा अजलान मिसरोन, टेंगकू अहमद ताजुद्दीन, डिफेंडर मुहम्मद रेज, वर्षीय फैसल सारी भी एचआईएल के लिए नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए करार किया है।
विज्ञापन