द. अफ्रीका को हराकर भारत ने जीता एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने शनिवार को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
भारत की तरफ से वरुण कुमार (2 और 49वें), हरमनप्रीत सिंह (11 और 25वें), और विवेक प्रसाद ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ एक गोल रिचार्ड पाउत्ज ने 53वें मिनट में किया।
FT: 🇮🇳 5-1 🇿🇦
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 15, 2019
Continuing on their winning streak, Team India ensured an ecstatic finish to the @FIH_Hockey Men's Series Finals Bhubaneswar Odisha 2019 by beating South Africa in the Final!#IndiaKaGame #FIHSeriesFinals #RoadToTokyo #INDvRSA pic.twitter.com/dAuh1uRNyI
इससे पहले भारत ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की चैम्पियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के फाइनल में प्रेवश किया था। वही, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था।