{"_id":"fc853850-7f82-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dhyan-chand-stadium-security-chief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद स्टेडियम का सुरक्षा प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ध्यानचंद स्टेडियम का सुरक्षा प्रमुख गिरफ्तार
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सुरक्षा प्रमुख को हॉकी इंडिया के अधिकारियों के साथ नशे की हालत में गाली गलौच करने और बीती रात खत्म हुई हीरो हाकी विश्व लीग राउंड दो के समाप्त होने के बाद काम करने में बाधा डालने के लिये गिरफ्तार किया गया। ध्यानचंद स्टेडियम के सुरक्षा प्रमुख संसार पवार को बीती रात हाकी इडिया द्वारा दायर की गयी एफआईआर के बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
निजी सुरक्षा फर्म ष्सिक्योरिटी स्लूथष् के कर्मचारी पवार को हालांकि मजिस्ट्रेट राय सिंह खत्री के सामने पेश करने के बाद आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। हाकी इंडिया के सूत्र ने कहा, 'पवार लगातार ऐसे काम करता रहता है। वह काम के समय में भी हमेशा शराब पीकर आता है।
विज्ञापन
बीती रात उसने बड़ा हंगामा कर दियाए जब उसने हॉकी विश्व लीग के दौरान इस्तेमाल किये गये उपकरणों को लेकर स्टेडियम से बाहर जा रहे भारी वाहनों को उसे घूस दिये बिना या शराब दिए बिना जाने देने से इंकार कर दिया। उसने नशे की हालत में हाकी इंडिया के कई शीर्ष अधिकारियों से गाली गलौच की, जो उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे। हम इस मामले को भारतीय खेल प्राधिकरण से उठाएंगे क्योंकि ध्यानचंद स्टेडियम उनकी प्रापर्टी है और साइ ने ही इस सुरक्षा फर्म से अनुबंध किया है।'
विज्ञापन