फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Chhetri Khandekar Ignace Tirkey sacked from team

छेत्री, खांडेकर, इग्नेस टिर्की की टीम से छुट्टी

Mon, 29 Oct 2012 09:05 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Oct 2012 09:05 PM IST
विज्ञापन
Chhetri Khandekar Ignace Tirkey sacked from team

लंदन ओलंपिक में बदतर प्रदर्शन करने वाली हॉकी टीम के सीनियर्स पर आखिरकार गाज गिर गई है। टीम के कप्तान गोलकीपर भरत छेत्री समेत तुषार खांडेकर, इगनेस टिर्की और सरवनदीप सिंह की एक से नौ दिसंबर को मेलबर्न में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए संभावितों से छुट्टी कर दी गई है। हालांकि लंदन गई टीम में शामिल बाकी 13 खिलाड़ियों को संभावितों में बरकरार रखा गया है। लेकिन माना जा रहा है कि अंतिम 18 की टीम से कुछ अन्य सीनियर्स की भी छुट्टी होगी।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया की चयन समिति के सदस्य कर्नल बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा, थोयबा सिंह, कोच माइकल नॉब्स और सरकारी पर्यवेक्षक हरविंदर सिंह ने 27 अक्तूबर को एनआईएस पटियाला में हुए ट्रायल के आधार पर कैंप में शामिल 48 खिलाड़ियों में से 33 की छंटनी की है।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सीनियर्स को दंडित नहीं किया गया है। हां, ओलंपिक और कैंप में दिखाए गए प्रदर्शन को जरूर ध्यान में रखा गया है। इसके चलते उक्त खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किया गया है। ऐसा नहीं है कि इनके दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। बेहतर प्रदर्शन से ये फिर वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल संभावितों का चयन अगले वर्ष दिल्ली में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप और 2014 के एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके चलते ज्यादातर जूनियर खिलाड़ी संभावितों में शामिल किए गए हैं। वहीं भरत छेत्री का कहना है कि उनसे कोच नॉब्स ने कहा कि भविष्य की टीम ध्यान में रखते हुए नए गोलकीपर को आजमाना है। फिलहाल वह कुछ दिन और कैंप में रुकेंगे।


नए गोलकीपरों को अपना अनुभव बांटेंगे। साथ ही वह अपनी ट्रेनिंग को जारी रखेंगे। इन 33 खिलाड़ियों में से 22 से 25 नवंबर को पर्थ में होने वाली लांको सुपर सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और 20 से 27 दिसंबर को होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed