{"_id":"dd00ed6e-8f39-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"azlan-shah-hockey-india-beat-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को हराकर पांचवें स्थान पर भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाकिस्तान को हराकर पांचवें स्थान पर भारत
इपोह/एजेंसी
Updated Mon, 18 Mar 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रैग फिलकर रुपिंदर पाल सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोलों की बदौलत भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-2 से हराकर सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रुपिंदर ने 16वें और 62वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि आकाशदीप सिंह ने 35वें और मलक सिंह ने आठ मिनट बाद ही 43वें मिनट में गोल दागे।
रुपिंदर ने इस तरह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक छह गोल किए। भारत की पाकिस्तान पर यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने पाकिस्तान को लीग मुकाबले में 3-1 से शिकस्त दी थी। भारत टूर्नामेट में केवल पाकिस्तान को ही हरा सका।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया बना चैंपियन
आस्ट्रेलिया ने मेजबान मलयेशिया को फाइनल में 3-2 से हराकर अजलान शाह टूर्नामेंट जीता। आस्ट्रेलिया ने सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा किया है।