फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh

IND vs PAK: हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर 66 साल में सबसे बड़ी जीत, पिछले 25 मैचों में PAK को 17वीं बार हराया

Sat, 30 Sep 2023 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Sep 2023 11:42 PM IST
सार

2013 से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 25 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को पांच मैचों में जीत मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल राउंड में अपने चारों मैच जीते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने  हांगझोऊ एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी स्पर्धा में पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक टीम ने 10 गोल दागे हैं। भारत ने यह कीर्तिमान रचा है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हॉकी मैच 1956 में खेला गया था।
विज्ञापन


66 साल के भारत-पाकिस्तान के हॉकी इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में पाकिस्तान पर 7-1 से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला 2017 वर्ल्ड लीग में खेला गया था। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में भी किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान का भी भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 7-1 का है। ऐसा उन्होंने दो बार किया है। पाकिस्तान ने कराची में 1980 चैंपियंस ट्रॉफी मैच और 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों में भारत को 7-1 की अंतर से हराया था।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच के आंकड़े

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2013 से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 25 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को पांच मैचों में जीत मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। ओवरऑल दोनों देशों के बीच 180 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 66 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 82 मुकाबलों में जीत मिली है। 32 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। इस एशियाड मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली भिड़ंत इसी साल अगस्त में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पूल मैच के दौरान हुई थी। भारतीय टीम ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया था।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का एशियाड में प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में पूल राउंड के लगातार चारों मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने पूल-ए के अपने मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। फिर टीम इंडिया ने 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। अब पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत का चौका लगाया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच से पहले पूल लेग में अपने तीनों मैच जीते थे। पाकिस्तान ने पूल-ए के अपने पहले में सिंगापुर को 11-0, बांग्लादेश को 5-2 और उज्बेकिस्तान को 18-2 से हराया था। भारत के खिलाफ उसे 10-2 से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए भी लगभग क्वालिफाई कर लिया है। अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट) ने चार गोल दागे, जबकि वरुण (41वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे। ललित (49वें मिनट), शमशेर (46वें मिनट), मनदीप (8वें मिनट) और सुमित (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मोहम्मद (38वें मिनट) और अब्दुल राणा (45वें मिनट) ने दो गोल दागे।
विज्ञापन

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे
पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को धोया - फोटो : अमर उजाला
दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4-0 की बढ़त बनाई
दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी की कोशिश
तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया। 38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा।

यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल रहा। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी।

चौथे क्वार्टर में भारत ने तीन गोल दागे

Asian Games 2023: Indian Hockey Team Register Biggest Ever Victory over Pakistan by 10-2; Harmanpreet Singh
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में भारत के शमशेर ने शानदार फील्ड गोल दागा। यह भारत का इस मैच में आठवां गोल रहा। इसके बाद 49वें मिनट में ललित उपाध्याय ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर गोल दाग भारत की बढ़त 9-2 की कर दी। 53वें मिनट में वरुण ने मैच का अपना दूसरा और भारत का 10वां गोल दागा। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed