फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy: India beat Bangladesh 9-0, Dilpreet scored a hat-trick and Jarmanpreet scored two goals

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया, दिलप्रीत ने दागी हैट्रिक तो जरमनप्रीत ने किए दो गोल

Thu, 16 Dec 2021 05:46 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 05:46 AM IST
सार

गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हरा दिया। दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिए तीन मैदानी गोल किए।
 

विज्ञापन
Asian Champions Trophy: India beat Bangladesh 9-0, Dilpreet scored a hat-trick and Jarmanpreet scored two goals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिए तीन मैदानी गोल किए। जरमनप्रीत सिंह (33वें, 43वें) ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे।

विज्ञापन


भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से दी शिकस्त
ललित उपाध्याय (28वें) ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनाल्टी कॉर्नर से की गई फ्लिक को गोल में बदला। आकाशदीप सिंह (54वें) ने मैदानी गोल किया जबकि मंदीप मोर ने 55वें मिनट में अपना पहला गोल दागा। इतना ही काफी नहीं था कि हरमनप्रीत ने भी स्कोरशीट में अपना नाम लिखवा दिया, उन्होंने 57वें मिनट में भारत के 13वें पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तबदील किया।
विज्ञापन


कल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा भारतीय टीम का सामना
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। इसमें भी टोक्यो में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी नहीं खेल रहे। नए खिलाड़ियों के साथ  खेल रही मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम को मंगलवार को शुरुआती मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती 12 मिनट में मिले 8 पेनाल्टी कॉर्नर
कोरिया से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और पहले दोनों क्वार्टर में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने शुरुआती 12 मिनट में ही आठ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि एक को भी गोल में तबदील नहीं कर सकी। इसी दौरान 12वें मिनट में दिलप्रीत ने मैदानी गोल से भारत का खाता खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed