फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy Hockey: Team India will try to register a big win over Thailand, Preview

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: थाईलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेंगी बेटियां, दो जीत दर्ज कर चुकी है भारतीय टीम

Thu, 14 Nov 2024 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर (बिहार)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर (बिहार)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Nov 2024 08:50 AM IST
सार

छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत दूसरे स्थान पर चल रहा है। 20 के गोल अंतर के साथ चीन पहले स्थान पर है, जबकि विश्व नंबर नौ भारत का गोल अंतर पांच है।

विज्ञापन
Asian Champions Trophy Hockey: Team India will try to register a big win over Thailand, Preview
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में महिला टीम लगातार तीसरे जीत दर्ज करने उतरेगी। सलीमा टेटे की टीम बृहस्पतिवार को विश्व नंबर 29 थाईलैंड के सामने होगी तो उसकी कोशिश बड़ी जीत दर्ज करने की होगी। भारत ने पहले मैच में मलयेशिया को 4-0 से और तीन बार के विजेता कोरिया को 3-2 से हराया। वहीं, थाईलैंड को विश्व नंबर छह चीन के हाथों 0-15 से करारी हार मिली, लेकिन अगले मैच में उसने मजबूत जापान को 1-1 से बराबरी पर रोककर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

गोल के अवसर भुनाने होंगे
छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत दूसरे स्थान पर चल रहा है। 20 के गोल अंतर के साथ चीन पहले स्थान पर है, जबकि विश्व नंबर नौ भारत का गोल अंतर पांच है। राउंड रोबिन में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। जापान तीसरे और कोरिया चौथे स्थान पर चल रहा है। भारत ने दो जीत जरूर दर्ज की हैं, लेकिन दोनों ही मैचों में उसने गोल करने के कई अवसर गंवाएं हैं। खासतौर पर विरोधी खेमे में दिखाई गई हड़बड़ाहट और विकल्प चुनने की लड़खड़ाहट ने काम बिगाड़ा है। कोच हरेंदर सिंह ने भी इसे स्वीकार किया। वह कहते हैं कि हमने हड़बड़ी में सही विकल्प नहीं चुने। हम मैच की वीडियो क्लिपंग देखकर इन महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेनल्टी कॉर्नर का उठाना होगा लाभ
भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को भी नहीं भुना पाई है। मलयेशिया के खिलाफ उसे 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से तीन को उसने इनडायरेक्ट तरीके से भुनाया। कोरिया के खिलाफ उसे आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले और एक पर भी गोल नहीं किया। सकारात्मक पक्ष संगीता कुमारी और दीपिका का अच्छा प्रदर्शन है। दोनों ने तीन-तीन गोल किए हैं। संगीता का स्टिक वर्क और तेजी शानदार रही है, लेकिन शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, ब्यूटी डुंगडुंग को और जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं, मिडफील्ड में कप्तान सलीमा टेटे और उपकप्तान को नवनीत कौर को अपने खेल का स्तर और ऊपर उठाना होगा। भारत को अंतिम दो मैच जापान और चीन के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में थाईलैंड पर बड़ी जीत उसका मनोबल बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed