फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   All india civil services tournament, First time in 57 years of history madhya pradesh team will participate

दादी-नानी की हॉकी: 57 साल में पहली बार सिविल सेवा टूर्नामेंट में उतरेगी एमपी की महिला टीम, अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र 55 के पार

Wed, 15 Sep 2021 10:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सिविल हॉकी टीम के ट्रायल में शामिल हुईं 55 से 61 साल की 17 महिला अधिकारी

विज्ञापन
All india civil services tournament, First time in 57 years of history madhya pradesh team will participate
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर में हॉकी का सुरूर सर चढ़कर बोल रहा है। एक बार फिर से इस खूबसूरत खेल की दीवानगी बढ़ी हुई है, यही कारण है कि अब लोगों ने फिर से हॉकी की तरफ से रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला जब मंगलवार को ऐशबाग स्टेडियम में 17 महिलाएं हॉकी स्टीक के साथ मैदान में उतरीं। 

विज्ञापन


खास बात ये कि सभी खिलाड़ियों की उम्र 55 से 61 साल के बीच थी। सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसी थीं, जिनकी उम्र 49 साल है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी अब दादी और नानी बन चुकी हैं। 
विज्ञापन


सभी महिला खिलाड़ी खेल कोटे से सरकारी नौकरी में हैं, इनमें 9 शिक्षिका, 7 अधिकारी और एक लेखापाल हैं। ये सभी यहां मध्यप्रदेश सिविल हॉकी टीम के ट्रायल में पहुंची थीं। इस दौरान इनका जोश और जज्बा देख सभी को अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश की टीम में सिलेक्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बार अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23 सितंबर से होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट के 57 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मध्यप्रदेश की टीम इसमें शिरकत करेगी।


क्या है सिविल सेवा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1964 में हुई थी। इसमें देशभर के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने राज्यों की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही नहीं केंद्र सरकार के विभाग भी इसमें शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed