फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   again controversy in pakistan hockey

एक और विवाद : पाक हॉकी कोच और टीम सलाहकार में ठनी

Sun, 14 Jul 2013 01:26 PM IST
कराची
कराची Updated Sun, 14 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
again controversy in pakistan hockey

पाकिस्तानी हॉकी कोच हनीफ खान और महासंघ के कोचिंग सलाहकार ताहिर जमान के बीच मलेशिया में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के दौरान मतभेद खुलकर सामने आ गए, जहां पाकिस्तान आठ टीमों में सातवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन


अर्जेंटीना, जर्मनी और इंग्लैंड ने मलेशिया में हुए टूर्नामेंट के जरिए 2014 विश्व कप में प्रवेश कर लिया। अब विश्व कप का सिर्फ एक स्थान बाकी है, जो मलेशिया में 24 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के जरिये तय होगा।
विज्ञापन


महासंघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘पाकिस्तान हॉकी समस्याओं से जूझ रही है और एशिया कप से पहले यह तय करना होगा कि टीम प्रबंधन में बदलाव करना है या नहीं।’

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) ने 15 जुलाई को एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस पर फैसला लिया जाएगा। यह फैसला आसान नहीं होगा क्योंकि हनीफ ने दावा किया है कि ताहिर ने उनके कामकाज में दखल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘हनीफ इससे खुश नहीं है कि पीएचएफ ने ताहिर को चुपचाप कोचिंग सलाहकार के रूप में मलेशिया भेज दिया। इसके अलावा उन्हें टीम मामलों में दखल की इजाजत भी दे दी गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed