फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey: 'Olympic bronze is now past thing, eyes on Asian Champions Trophy title', says Harmanpreet Singh

Hockey: 'ओलंपिक कांस्य अब बीती बात, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर हैं नजरें', कप्तान हरमनप्रीत का बयान

Tue, 03 Sep 2024 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता । हरमनप्रीत ने हालांकि कहा कि अब ब्रेक के बाद आठ से 17 सितंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

विज्ञापन
Hockey: 'Olympic bronze is now past thing, eyes on Asian Champions Trophy title', says Harmanpreet Singh
मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि लगातार दूसरी बार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने का जश्न खत्म करके अब चीन में इस महीने होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताब बरकरार रखने पर फोकस करना होगा।
विज्ञापन


हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता । हरमनप्रीत ने हालांकि कहा कि अब ब्रेक के बाद आठ से 17 सितंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने चीन रवाना होने से पहले कहा, 'पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक खत्म करके टीम एशियाई टीमों का सामना करने के लिये तैयार है। पेरिस ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन हॉकी काफी करीबी खेल है। हम अतीत के अच्छे प्रदर्शन के भरोसे नहीं रह सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। भारत को आठ सितंबर को चीन से खेलना है। इसके बाद नौ सितंबर को जापान से, 11 सितंबर को मलेशिया, 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला है।


शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी जबकि फाइनल 17 सितंबर को है। भारत ने चार बार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। पिछली बार चेन्नई में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed