फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hina sidhu got olympic ticket

हीना सिद्धू को गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक टिकट

Thu, 28 Jan 2016 01:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jan 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
hina sidhu got olympic ticket

हीना सिद्धू के लिए लंदन ओलंपिक से पहले घटे विवादों की कहानी अब नहीं दोहराई जाएगी। रियो ओलंपिक में अब उनके खेलने को लेकर एनआरएआई और खेल मंत्रालय को आपस में कोई तकरार भी नहीं करनी होगी।

विज्ञापन


जी हां, हीना सिद्धू ने रियो में खेलने के अंतिम अवसर एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में न सिर्फ गोल्ड मेडल जीत लिया है बल्कि ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


हीना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दबदबे के साथ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

हालांकि 50 मीटर प्रोन और महिलाओं की ट्रैप इवेंट में भारतीय शूटर कमाल नहीं दिखा सके और कोई भी मेजबान शूटर फाइनल में जगह नहीं बना पाया।

क्वालीफाइंग राउंड की पहली सीरीज के साथ हीना ने पहले स्थान पर जो कब्जा जमाया उसे उन्होंने फाइनल में गोल्ड जीतकर खत्म किया। क्वालीफाइंग में उन्होंने 387 का स्तरीय स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फाइनल में उन्होंने 199.4 का स्कोर किया। गोल्ड जीतने के बाद हीना के मुंह से यही निकला उन्हें शुरू से विश्वास था कि वह ओलंपिक कोटा लेंगी। बस वह अपने को एकाग्रचित करने की कोशिश कर लगातार लंबी सांसें ले रही थीं।

फाइनल में पहले चार स्थान तय होने के बाद ही हीना का ओलंपिक टिकट पक्का हो गया था। चौथे स्थान पर रहने वाली ईरान की गुलनौश सेबघातोल्लाही और हीना ने कोटा नहीं लिया था।

जबकि रजत जीतने वाली चीनी ताईपे की तिएन चिया चेन और कांस्य विजेता कोरिया की जिम युन मी पहले ही कोटा ले चुकी थीं। हीना यहां भी नहीं रुकीं और इन दोनों को पछाड़ गोल्ड जीता।

यह स्कोर किया तो ओलंपिक में पदक लूंगी
हीना के गोल्ड जीतने के  बाद उनके शूटर पति, कोच रौनक पंडित और एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह की खुशी देखते बनती थी। दोनों ने हीना को गले लगा लिया।

बीते वर्ष अप्रैल में कोरिया में हुए वर्ल्ड कप में हीना कोटा लेने की कगार पर थीं। तीन निशाने लगाने थे और उनका स्कोर 385 पार कर जाना था। वह आसानी से फाइनल में होनी थीं।


लेकिन उन्होंने तीनों स्कोर नौ के किए। रौनक को यह बात भूली नहीं उन्होंने इसी पर हीना को काम कराया। रौनक और हीना कहते हैं कि अगर उन्होंने ओलंपिक में भी यही स्कोर किया तो पदक जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed