फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Harry Kane leads Bayern Munich to victory enters the knockout of UEFA Champions League football

UEFA Champions League: हैरी केन ने दिलाई बायर्न म्यूनिख को जीत, चैंपियंस लीग फुटबॉल के नॉकआउट में किया प्रवेश

Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
सार

कोपनहेगन ने इंग्लिश टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को 4-3 से हरा दिया। कोपनहेगन के लिए मोहम्मद एलयूनोसी (45वां मिनट), डिओगे कोनकाल्वस (45+9वें मिनट), लुकास लेरागर (83वें मिनट) और रूनी (87वें मिनट) ने गोल दागे। यूनाइटेड के लिए होजइंड (तीसरा और 28वां मिनट) और ब्रूनो फर्नांडिस (69वां मिनट, पेनाल्टी) ने गोल किए।

विज्ञापन
Harry Kane leads Bayern Munich to victory enters the knockout of UEFA Champions League football
हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैरी केन के दो गोल की मदद से जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) के मुकाबले में ग्लातासारे को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई स्कोर गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल करने की शुरुआत केन ने की। 80वें मिनट में केन को जोशुआ किमिच से गेंद मिली और उन्होंने हेडर से गोल दागकर टीम का मैच में खाता खोल दिया।
विज्ञापन


हालांकि, उनके गोल को वार के जरिये जांचा गया जिसे गोल घोषित कर दिया गया। इसके बाद केन को अपना दूसरा गोल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने 86वें मिनट में बॉक्स के अंदर से अपना दूसरा गोल करके टीम को 2-0 की उपयोगी बढ़त दिलाई। वापसी की कोशिश में जुटी ग्लातासारे की टीम को मैच के इंजुरी समय में सफलता मिल गई। सेडिक बाकंबु (90+3) में गोल करके गलेटसराय की मैच में वापसी करा दी, हालांकि यह को जीतने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन


अन्य ग्रुप मैच में कोपनहेगन ने इंग्लिश टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को 4-3 से हरा दिया। कोपनहेगन के लिए मोहम्मद एलयूनोसी (45वां मिनट), डिओगे कोनकाल्वस (45+9वें मिनट), लुकास लेरागर (83वें मिनट) और रूनी (87वें मिनट) ने गोल दागे। यूनाइटेड के लिए होजइंड (तीसरा और 28वां मिनट) और ब्रूनो फर्नांडिस (69वां मिनट, पेनाल्टी) ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed