फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   green park will be in ipl three matches

ग्रीनपार्क में होंगे ‘आईपीएल-10’ के तीन मुकाबले

Sun, 11 Dec 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
green park will be in  ipl three matches
गुजरात लॉयंस की पहली पसंद बन गया है कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम
यूपी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इस बार आईपीएल सीजन-10 में ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर में तीन मैच खेले जाएंगे। इस बात की पुष्टि आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने की है। उन्होंने बताया कि गुजरात लायंस ने तीन मैचों को कराने के लिए अपनी रजामंदी दी है। इसके अलावा नीता अंबानी और प्रीति जिंटा ने भी ग्रीनपार्क में मैच की मांग की है।
विज्ञापन

साल 2016 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार दो आईपीएल मैचों का सफल आयोजन हुआ था। एक मैच गुजरात लायंस व कोलकाता नाइटराइडर्स और दूसरा गुजरात लायंस व मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। दोनों ही मैचों में गुजरात लायंस ने जीत दर्ज की थी। तभी तय हो गया था कि गुजरात लायंस वर्ष 2017 में भी अपने मैचों के लिए ग्रीनपार्क को पसंद करेगा।
विज्ञापन

आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन से अधिक आईपीएल मैचों का आयोजन नहीं हो सकता। इसका कारण पिच की उपयोगिता है। इसीलिए वर्ष 2017 में यहां तीन मैच कराए जाएंगे। प्राथमिकता में गुजरात लायंस को रखा जाएगा। यदि तीन मैच होंगे तो गुजरात लायंस के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को टी-20 मैच शाम 4:30 बजे से
भारत और इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाला टी-20 मैच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। आमतौर पर टी-20 मैच शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चलता है लेकिन कोहरे और नमी को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। बता दें अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में ही मैच का समय बदलने की संभावना जताई थी। आईपीएल कमिश्नर और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने बताया कि मौसम को देखते हुए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से समय बदलने का आग्रह किया था। इसे बीसीसीआई ने स्वीकार कर लिया है। मैच डे-नाइट होगा। रात करीब नौ बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। छोटे मोटे कुछ काम बाकी हैं, जो मैच से पहले ही पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed