फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan Withdraws from Hockey Asian Champions Trophy 2026, Bangladesh Replaces Them

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान: भारत में होने वाले टूर्नामेंट से नाम लिया वापस, किस टीम को मिला मौका?

Fri, 09 Oct 2026 05:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पंजाब में 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह बांग्लादेश को छह टीमों के टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Pakistan Withdraws from Hockey Asian Champions Trophy 2026, Bangladesh Replaces Them
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब में होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह अब बांग्लादेश को छह टीमों के इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। मेजबान भारतीय टीम की नजरें एशियाई स्तर पर अपना दबदबा कायम रखने और खिताब जीतने पर होंगी। हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। करीब दो दशक बाद पंजाब में इस प्रतियोगिता के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Pakistan Withdraws from Hockey Asian Champions Trophy 2026, Bangladesh Replaces Them
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत की नजरें खिताब पर
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल ही में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।
  • भारत अब तक चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है और इस बार भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
  • भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन अब टीम का ध्यान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर है।
  • उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उसी लय और प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।
विज्ञापन

Pakistan Withdraws from Hockey Asian Champions Trophy 2026, Bangladesh Replaces Them
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : @TheHockeyIndia
पाकिस्तान ने भारत में खेलने से किया इनकार
पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पाकिस्तान की भागीदारी की जानकारी दी थी। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उस समय बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीमों में रखा गया था।

हालांकि, कार्यक्रम की घोषणा के दो दिन बाद ही पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। उसने एशियन हॉकी महासंघ से प्रतियोगिता को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी। पाकिस्तान के हटने के बाद अब बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

Pakistan Withdraws from Hockey Asian Champions Trophy 2026, Bangladesh Replaces Them
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय हॉकी बंद
  • मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय हॉकी सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2023 में भारत में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था, जहां वह छह टीमों के बीच पांचवें स्थान पर रहा था।
  • पिछले साल भारत में आयोजित एशिया कप और जूनियर एशिया कप में भी पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान का दौरा कर वहां सीरीज खेली थी। अब पाकिस्तान की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि बांग्लादेश के लिए यह एशियन स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अहम अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed