फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Protesting para-shooters meet Sports Minister, allege corruption in PCI know

पैरा एशियन गेम्स: निशानेबाजों की खेल मंत्री से मुलाकात, चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप; PCI पर उठाए सवाल

Fri, 09 Oct 2026 04:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

पैरा निशानेबाजों ने आगामी पैरा एशियन गेम्स की चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। खिलाड़ियों का आरोप है कि भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने चयन मानदंडों में ढील देकर चार अयोग्य निशानेबाजों को टीम में शामिल किया। 

विज्ञापन
Protesting para-shooters meet Sports Minister, allege corruption in PCI know
मनसुख मांडविया - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी आइची-नागोया पैरा एशियन गेम्स के लिए चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के कामकाज और खेल के प्रशासन में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी शिकायतें मंत्री के सामने रखीं। तीन सदस्यीय निशानेबाजों के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पीसीआई ने 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए चयन मानदंडों में ढील देकर चार ऐसे निशानेबाजों को टीम में जगह दी, जो निर्धारित योग्यताओं को पूरा नहीं करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

चयन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप
एशिया में तीसरे स्थान पर काबिज पैरा पिस्टल निशानेबाज संदीप कुमार ने पहले भी चयन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि महाद्वीपीय रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद रुद्रांश खंडेलवाल को उनसे और मौजूदा एशियाई नंबर एक आकाश से पहले चुन लिया गया। खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और हेरफेर की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने सुनी खिलाड़ियों की शिकायतें
खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मंत्री ने खिलाड़ियों की बातें सुनी हैं और उनकी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस मामले को सुलझाने के सर्वोत्तम तरीके पर चर्चा जारी है।

इससे पहले बुधवार को खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। इसमें उन्होंने पीसीआई के अधिकारियों और उसकी निशानेबाजी तकनीकी समिति पर कथित तौर पर अवैध धन वसूली, भ्रष्टाचार और खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

कोटा वापस करने पर पीसीआई के रुख से नाराज खिलाड़ी
खिलाड़ियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि चयन विवाद सामने आने के बाद पीसीआई ने कथित तौर पर खेलों के लिए मिले कोटे वापस कर दिए हैं। बैठक में शामिल एक निशानेबाज ने कहा कि पीसीआई का रुख है कि मामला मीडिया में उठने के बाद अब खिलाड़ियों के नाम भेजना उसके लिए अपमानजनक होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति का कहना है कि कोटे वापस किए जा चुके हैं और अब कुछ नहीं किया जा सकता।

निशानेबाज ने कहा, 'हमने मंत्री को बताया कि पीसीआई खिलाड़ियों को नहीं भेजकर देश की पदक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?' खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से मुलाकात से एक दिन पहले पैरा एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल के विदाई समारोह के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया था। अब उनकी शिकायतों के समाधान और चयन विवाद पर मंत्रालय के अगले कदम पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed