फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Grand Swiss Tournament: Vidit draws with Nakamura, Vaishali shares points with Millet

Grand Swiss Tournament: विदित ने नाकामुरा से ड्रॉ खेला, वैशाली ने मिलेट से अंक बांटे

Fri, 03 Nov 2023 10:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइल ऑफ मैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइल ऑफ मैन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 10:43 PM IST
सार

ओपन सेक्शन में करीबी मुकाबले में दूसरे भारतीय, अर्जुन एरिगेसी ने यूक्रेन के यूरी कुज़ुबोव के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंकों के साथ नौ खिलाड़ियों के समूह में हैं। वह शीर्ष दो में जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Grand Swiss Tournament: Vidit draws with Nakamura, Vaishali shares points with Millet
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सातवें दौर के बाद एकल रूप से शीर्ष पर रहे भारतीय ग्रैंड मास्टर विदित गुजराती अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के साथ ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट के आठवें दौर में मुकाबला ड्रॉ करने के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। महिलाओं में फ्रांस की सोफी मिलेट के खिलाफ अच्छी स्थिति में होने के बाद आर वैशाली को ड्रॉ नतीजे से संतुष्ट होना पड़ा। अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना, रूस के एंड्री एसिपेंको और रोमानिया के डीक बोगडान-डैनियल छह अंकों के साथ गुजराती के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


ओपन सेक्शन में करीबी मुकाबले में दूसरे भारतीय, अर्जुन एरिगेसी ने यूक्रेन के यूरी कुज़ुबोव के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंकों के साथ नौ खिलाड़ियों के समूह में हैं। वह शीर्ष दो में जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष दो स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए जगह पक्की करेंगे। सफेद मोहरों से खेलते हुए विदित ने महज 16 चाल के बाद नाकामुरा को ड्रॉ पर सहमत होने के लिए मजबूर किया। एरिगेसी कुजुबोव के खिलाफ अच्छी स्थिति में थे लेकिन लगातार दूसरे दिन वह अपनी लय बनाये रखने में विफल रहे और ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed