{"_id":"0beb2492-b004-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gopichand-happy-with-emerging-crop-of-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भविष्य की उम्मीद है सिंधु'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
'भविष्य की उम्मीद है सिंधु'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा है कि इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु भविष्य की सुनहरी उम्मीद हैं।
विज्ञापन
गोपीचंद ने कहा, "इस टूर्नामेंट में साइना के जल्द ही बाहर हो जाने से मैं थोड़ा निराश हुआ था लेकिन अगर इस पूरे टूर्नामेंट पर नजर डाली जाए तो बैडमिंटन के भविष्य के लिए स्थिति काफी उत्साहवर्धक है। टूर्नामेंट में काफी खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं जिससे मैं बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट के दौरान पीवी सिंधू, प्रणय, आनंद पवार, अजय जयराम, बीसाई प्रणीत, आरएम वी गुरूसाईदत और अरूंधति पंतवाने जैसे खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपने खेल से काफी प्रभावित किया। इन सभी खिलाड़ियों में क्षमता है और ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।"
विज्ञापन