फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   goodbye incheon, will meet at jakarta

अलविदा इंचियोन, अब जकार्ता में मिलेंगे

Sat, 04 Oct 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला/इंचियोन
अमर उजाला/इंचियोन Updated Sat, 04 Oct 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
goodbye incheon, will meet at jakarta

यह इंचियोन में बिताए 16 दिनों की सुखद यादों को एक माला में पिरोने की अंतिम पहल थी। पदक जीतने की होड़ समाप्त हो चुकी थी और अब गले लगाने की बारी थी। मेन एशियाड स्टेडियम में हो रहे समापन समारोह का माहौल भी कुछ ऐसा बन पड़ा था।

विज्ञापन


मैदान की प्रतिद्वंद्विता भुलाकर खिलाड़ी मिल रहे थे। कोई झूम रहा था तो कई मस्ती में ढोल बजा रहे थे। जिन्होंने पदक जीते उनकी खुशी दोगुनी थी और जिन्होंने नहीं भी जीते वह भी अपना गम भुलाकर खुशी में सराबोर हो जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन


यह वह मेला था जो दिलों को जोड़ने के संदेश के  साथ शुरू हुआ था और यहां इस परंपरा को बखूबी निभाया भी जा रहा था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे बड़े नेता ह्वांग प्योंग सो का अपने दो वरिष्ठ साथियों के साथ एशियाई खेलों के समापन समारोह में मौजूद होना था। उन्हें खास तौर पर समारोह में बुलाया गया और बेहद खराब संबंध होने के बावजूद उन्होंने इसमें  शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह की तरह यहां भी इंचियोन अपनी हदों में रहा। समारोह में न कोई मिर्च थी न मसाला, न कोई तड़क थी और न ही कोई भड़क। यह पूरी तरह से कोरियाई पारंपरिकता में रचा बसा था, जिसमें इस देश के लोक नृत्यों के साथ रॉक और पॉप का भी तड़का था। उद्घाटन की तरह इस समारोह को भी कोरियाई आईडिया बैंक जांग ली ने तैयार किया था।

समारोह का विषय भी खेलों की सुखद यादें था। ताइक्वांडो का हेडक्वार्टर कुक्कीबान कोरिया में है और इसी के सदस्यों ने दांतों तले अंगुलियां दबाने वाली प्रस्तुति दी। खिलाड़ियों के पीछे खड़े सपोर्ट स्टाफ की खुुशियों और मेहनत और 16 दिनों के दौरान घटे रोमांचक क्षणों के वीडियों ने स्टेडियम में बैठे 61 हजार लोगों को खुश कर दिया। उन्हें खुशी इस बात की भी थी कि यह यादें उनके दिलों में हमेशा तरोताजा रहेंगी।


कोरियाई प्रधानमंत्री जुआंग हांग वान और उत्तर कोरियाई नेशनल डिफेंस कमीशन के चेयरमैन ह्वांग को एक साथ बैठे देखकर पूरा स्टेडियम फील गुड का अहसास कर रहा था। आंखों को चौंधिया देने वाली आतिशबाजी ने इस समारोह की चमक को दोगुना कर दिया। ...और अंत में इंचियोन ने मेजबानी का दारोमदार जकार्ता को सौंपते हुए अलविदा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed