फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Good initiative: Wrestler Bajrang will give tips to children in Panipat's school, tweeted information

Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पानीपत के स्कूल में बच्चों को देंगे टिप्स, ट्वीट कर दी जानकारी

Tue, 21 Dec 2021 02:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Dec 2021 02:05 AM IST
सार

इस महीने की शुरुआत में भाला फेंक के एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुजरात के अहमदाबाद में संस्कारधाम स्कूल का दौरा करके इस राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Good initiative: Wrestler Bajrang will give tips to children in Panipat's school, tweeted information
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को कहा कि वह 23 दिसंबर को ‘मीट द चैंपियंस’ (चैंपियन से मिलो) कार्यक्रम के तहत पानीपत के आरोही मॉडल स्कूल का दौरा करेंगे और वहां छात्रों के साथ खेल और संतुलित आहार को लेकर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


बजरंग ने ट्वीट किया, ‘मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैं ‘मीट द चैंपियंस’ की अगली कड़ी में हिस्सा लेने जा रहा हूं। 23 दिसंबर को मैं पानीपत के मशहूर आरोही मॉडल स्कूल में आ रहा हूं और वहां बच्चों से खेल कूद और संतुलित आहार के विषय में बातचीत करूंगा।’ 
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में भाला फेंक के एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुजरात के अहमदाबाद में संस्कारधाम स्कूल का दौरा करके इस राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की थी, जिसमें प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, फिटनेस और खेल के महत्व को लेकर जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed