{"_id":"67e12fecdf75a583380340b7","slug":"golfer-tiger-woods-in-relationship-with-donald-trumps-ex-daughter-in-law-vanessa-trump-posted-photos-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tiger Woods-Vanessa Trump: डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू के इश्क में पड़े टाइगर वुड्स, तस्वीर साझा कर दी जानकारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tiger Woods-Vanessa Trump: डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू के इश्क में पड़े टाइगर वुड्स, तस्वीर साझा कर दी जानकारी
Mon, 24 Mar 2025 03:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 24 Mar 2025 03:42 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व बहू वैनेसा ट्रंप और दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स रिलेशनशिप में हैं। इसकी पुष्टि अमेरिकी खिलाड़ी ने सोमवार को की। उन्होंने वैनेसा के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
टाइगर वुड्स और वैनेसा ट्रंप
- फोटो : @TigerWoods-X (Screengrab)
विस्तार
इश्क किसी जाति, धर्म, प्रतिष्ठा, पद आदि का मोहताज नहीं होता...ये किसी से भी हो जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण टाइगर वुड्स और वैनेसा ट्रंप हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर दीवाने हैं कि उन्होंने अब साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया है। इसका खुलासा दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया। उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love is in the air and life is better with you by my side! We look forward to our journey through life together. At this time we would appreciate privacy for all those close to our hearts. pic.twitter.com/ETONf1pUmI
— Tiger Woods (@TigerWoods) March 23, 2025
पांच बच्चों की मां हैं वैनेसा
वैनेसा ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पूर्व पत्नी हैं। दोनों ने 12 नवंबर 2005 में शादी रचाई थी और 2018 में उनका तलाक हो गया। वैनेसा पांच बच्चों की मां हैं और अब दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ रिश्ते में हैं। इसकी पुष्टि अमेरिकी खिलाड़ी ने खुद की। सोमवार को उन्होंने तस्वीर साझा कर कहा- 'प्यार हवा में है और तुम्हारे साथ मेरी जिंदगी बेहतर है। हम साथ मिलकर जिंदगी की यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं। इस समय हम अपने दिल के करीब सभी लोगों के लिए गोपनीयता की सराहना करेंगे।'

2010 में हुआ था वुड्स का तलाक
वैनेसा की तरह वुड्स भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने स्वीडिश मॉडल एलिन नॉर्डग्रेन से शादी रचाई थी, लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वुड्स का नाम कथित तौर पर अमेरिकी स्कीइंग दिग्गज लिंडसे वॉन और एरिका हरमन के साथ जुड़ा। हालांकि, अब वह वैनेसा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
ये भी पढ़ें: CSK vs MI: 43 साल के एमएस धोनी की 'बिजली की रफ्तार' देख चौंके हेडन, 0.12 सेकंड में किया था सूर्यकुमार को स्टंप