{"_id":"67e1314063a2f5e5d203a742","slug":"ipl-2025-matthew-hayden-stunned-to-see-lightning-speed-of-43-year-old-ms-dhoni-stumped-surya-kumar-in-second-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI: 43 साल के एमएस धोनी की 'बिजली की रफ्तार' देख चौंके हेडन, 0.12 सेकंड में किया था सूर्यकुमार को स्टंप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs MI: 43 साल के एमएस धोनी की 'बिजली की रफ्तार' देख चौंके हेडन, 0.12 सेकंड में किया था सूर्यकुमार को स्टंप
Mon, 24 Mar 2025 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Mar 2025 03:47 PM IST
सार
एमएस धोनी ने आईपीएल में रविवार को बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग की। यह विकेट के पीछे उनका 191वां शिकार रहा। इस दौरान उन्होंने 148 कैच लिए हैं और 43 स्टंपिंग की हैं।
विज्ञापन
धोनी ने सूर्यकुमार को स्टंप किया
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को चेपॉक में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन मंत्रमुग्ध हो गए। स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार धोनी ने स्टंपिंग को महज 0.12 सेकेंड में अंजाम दिया। धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम की तरफ से केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी ने रविवार को एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जब उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर तुरंत गिल्लियांं उड़ा दी और सूर्यकुमार को वापस पवेलियन भेज दिया। हेडन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के टी20 टाइम आउट पर कहा, 'धोनी बहुत आक्रामक विकेटकीपिंग कर रहे थे। उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। मेरे कहने का मतलब है कि नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहे थे और ऐसे में स्टंपिंग करना बहुत मुश्किल होता है।'
Stumping in 0.12 seconds. At 43, Thala is still the king behind the stumps. Today's best. #Dhoni #CSKvsMI #msdhoniipl #Dhoni pic.twitter.com/sDpvkJH6xv
— Kumar Simon (@Kumar_Simon_) March 23, 2025
उन्होंने कहा, 'हालांकि, सूर्यकुमार के खिलाफ तब उनकी स्टंपिंग बहुत शानदार थी। इतनी तेज टाइमिंग, हाथों से दिखाया गया शानदार कला। उन्होंने गेंद पर नजर बनाए रखा। वह अब भी पहले की तरह ही खेल रहे हैं।' वहीं, नूर अहमद ने भी धोनी की तारीफ की। सीएसके के इस चाइनामैन स्पिनर ने कहा, 'उनकी स्टंपिंग सबसे अच्छी थी। स्टंप के पीछे माही भाई जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा लगता है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा फायदा है। सूर्यकुमार का विकेट मेरा पसंदीदा विकेट था।'
300 से ज्यादा दिनों के बाद माही ने मैदान पर वापसी की। आईपीएल 2024 के बाद वह पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलते दिखे। हालांकि, धोनी मैच में दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन वह नाबाद पवेलियन लौटे। धोनी को सीएसके ने अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया है। माही के लिए आईपीएल कमिटी ने नियमों में बदलाव किया था।
ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार