फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   GCT Grand Finale: Praggnanandhaa loses to Caruana know

जीसीटी ग्रैंड फिनाले: प्रज्ञानंद की खराब शुरुआत, फाइनल में कारुआना ने जीता पहला क्लासिकल गेम

Wed, 26 Aug 2026 09:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 26 Aug 2026 09:17 PM IST
सार

आर. प्रज्ञानंद  को जीसीटी ग्रैंड फिनाले के पहले क्लासिकल मुकाबले में फैबियानो कारुआना के हाथों 48 चालों में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कारुआना ने 6-0 की बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि प्रज्ञानानंदा के सामने अब वापसी की चुनौती है।

विज्ञापन
GCT Grand Finale: Praggnanandhaa loses to Caruana know
प्रज्ञानंद - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को ग्रैंड चेस टूर (जीसीटी) के ग्रैंड फिनाले के पहले क्लासिकल मुकाबले में अमेरिका के शीर्ष खिलाड़ी फैबियानो कारुआना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानंद को 48 चालों तक चले मुकाबले में कोई खास मौका नहीं मिला और कारुआना ने शानदार रणनीति के साथ बाजी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


कारुआना ने जटिल इटालियन ओपनिंग से शुरुआत करते हुए धीरे-धीरे प्रज्ञानंद पर दबाव बनाया। भारतीय खिलाड़ी पूरे मुकाबले में अपनी लय में नजर नहीं आए और कारुआना ने छोटे-छोटे फायदों को बढ़ाते हुए स्थिति को अपने पक्ष में कर लिया। एंडगेम में कारुआना की स्थिति काफी मजबूत हो गई। प्रज्ञानंद का राजा बचाव से दूर था, जिसका अमेरिकी खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। इसके बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया और अंततः उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी।
विज्ञापन


कारुआना को मिली बड़ी बढ़त
ग्रैंड फिनाले में क्लासिकल गेम की जीत के लिए छह अंक दिए जा रहे हैं। ऐसे में पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज करके कारुआना ने प्रज्ञानंद के खिलाफ महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। दुनिया के मौजूदा नंबर तीन खिलाड़ी कारुआना के सामने अब प्रज्ञानंद की चुनौती यह होगी कि वह अगले क्लासिकल मुकाबले में वापसी करें और अंतर कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कैसे होगा मुकाबला?
दो क्लासिकल मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच दो रैपिड गेम खेले जाएंगे, जिनमें प्रत्येक जीत के लिए चार अंक मिलेंगे। इसके बाद चार ब्लिट्ज गेम होंगे और हर जीत पर दो अंक दिए जाएंगे।


तीसरे स्थान के मुकाबले में ड्रॉ
तीसरे स्थान की लड़ाई में जर्मनी के विंसेंट कीमर और अमेरिका के वेस्ली सो के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों खिलाड़ियों को तीन-तीन अंक मिले। यह मुकाबला 4,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले ग्रैंड फिनाले का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed