फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open Badminton Sameer Verma won the first round HS Prannoy also reached the second round

French Open Badminton: समीर वर्मा ने पहले राउंड में हासिल की जीत, एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 26 Oct 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Oct 2022 09:57 PM IST
सार

समीर और गिंटिंग के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने दो-दो जीते हैं। समीर वर्मा का सामना दूसरे दौर में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से होगा।

विज्ञापन
French Open Badminton Sameer Verma won the first round HS Prannoy also reached the second round
समीर वर्मा और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंडन खिलाड़ी समीर वर्मा और एचएस प्रणय पेरिस में फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। बुधवार (26 अक्तूबर) को समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग को हराया। गैर वरीय समीर ने एक घंटे 17 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त गिनटिंग को 21-15, 21-23, 22-20 से हराया। वर्मा ने मार्च में स्विस ओपन में गिनटिंग से मिली हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन


समीर और गिंटिंग के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने दो-दो जीते हैं। समीर वर्मा का सामना दूसरे दौर में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से होगा। दूसरी ओर, एचएस प्रणय ने पुरुष एकल में मलेशिया के ल्यू डैरेन को कड़ी टक्कर देकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


प्रणय ने एक घंटे 13 मिनट तक चले पहले दौर के मैच में अपने निचले क्रम के प्रतिद्वंद्वी को 21-16 16-21 21-16 से हराया। प्रणय का अगला मुकाबला चीन के लू गुआंग जू से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियंट से 15-21, 16-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed