{"_id":"628cc3d8378de155646a8169","slug":"french-open-2022-defending-champion-novak-djokovic-wins-first-round-match-on-grand-slam-return","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open 2022: डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच की ग्रैंड स्लैम में शानदार वापसी, पहले राउंड में लगातार सेटों में जीता मैच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
French Open 2022: डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच की ग्रैंड स्लैम में शानदार वापसी, पहले राउंड में लगातार सेटों में जीता मैच
Tue, 24 May 2022 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 May 2022 05:09 PM IST
सार
जोकोविच ने पहले राउंड के मैच में जापान के योशिहितो निशिओका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 6-0 से हरा दिया। जोकोविच ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
यूएस ओपन 2021 नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रेंच ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ ग्रैंड स्लैम में वापसी की है। उन्होंने पहले राउंड के मैच में जापान के योशिहितो निशिओका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 6-0 से हरा दिया। जोकोविच ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। उन्हें वीजा और वैक्सीनेशन मामले में साल का पहला ग्रैंड स्लैम खेलने का मौका नहीं मिला था।
वह पिछली बार ग्रैंड स्लैम में पिछले साल खेले थे, जब उन्हें यूएस ओपन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंच ओपन में पहला मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि फिर से ग्रैंड स्लैम खेलकर खुश हूं। रोलैंड गैरोस दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है और पिछले साल की यादें अभी तक मेरे जहन में ताजा हैं।
विज्ञापन
वह पिछली बार ग्रैंड स्लैम में पिछले साल खेले थे, जब उन्हें यूएस ओपन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंच ओपन में पहला मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि फिर से ग्रैंड स्लैम खेलकर खुश हूं। रोलैंड गैरोस दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है और पिछले साल की यादें अभी तक मेरे जहन में ताजा हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
35 साल के जोकोविच ने निशिओका के खिलाफ मैच में 18 ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। मैच के बाद उन्होंने कहा- मैं हमेशा खुद से बेस्ट की उम्मीद करता हूं, ताकि खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। टूर्नामेंट की शुरुआत मैंने अच्छे से की है। अगले राउंड में जोकोविच का सामना अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया और स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकन से हो सकती है। मोलकन फिलहाल जोकोविच के पूर्व कोच मारियन वाज्दा की देखरेख में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले राफेल नडाल भी दूसरे राउंड में पहुंच चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को लगातार सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ नडाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। नडाल किसी एक ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने फ्रेंच ओपन में अब तक 106 मैच जीते हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व नंबर एक रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। फेडरर ने विम्बलडन में 105 मैच जीते हैं।